27 July 2026
By; Aaj Tak Auto
भारत में कॉम्पैक्ट SUV की मांग लगातार बनी हुई है. हालांकि अब ग्राहकों का रुझान धीरे-धीरे मिडसाइज SUV की तरफ भी बढ़ रहा है.
Photo: ITG
इसके बावजूद इस फाइनेंशियल ईयर (FY2027) की पहली तिमाही में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट ने शानदार प्रदर्शन किया है.
Photo: ITG
इस दौरान Tata Motors ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है. Punch और Nexon के दम पर कंपनी ने इस सेगमेंट में अपनी पकड़ पहले से कहीं ज्यादा मजबूत कर ली है.
Photo: Cars.tatamotors.com
FY2027 की पहली तिमाही में भारत में करीब 20 कॉम्पैक्ट SUV मॉडल बेचने वाली 11 कंपनियों ने कुल 3,97,609 यूनिट की बिक्री की.
Photo: ITG
यह आंकड़े पिछले फाइनेंशियल ईयर के फर्स्ट क्वॉटर (अप्रैल-जून) के 3,19,734 यूनिट के मुकाबले 24 प्रतिशत ज्यादा है.
Photo: Byd.com
इसके अलावा यह आंकड़ा FY2026 में पूरे साल बिके 14.7 लाख कॉम्पैक्ट SUV की कुल बिक्री का करीब 27 प्रतिशत है.
Photo: ITG
आपको बता दें कि, भारत में बिकने वाली करीब 80 यूटिलिटी व्हीकल्स में तकरीबन एक चौथाई अकेले कॉम्पैक्ट SUV कारें हैं.
Photo: ITG
SIAM के आंकड़ों के अनुसार टाटा मोटर्स ने FY2027 की पहली तिमाही में Punch और Nexon की कुल 1,15,882 यूनिट बेचीं.
Photo: Cars.tatamotors.com
FY2027 की पहली तिमाही में टाटा पंच के कुल 60,321 यूनिट बेचे गए हैं. जो सालाना आधार पर 67 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी है.
Photo: Cars.tatamotors.com
इसी के साथ Punch देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV और यूटिलिटी व्हीकल बन गई है.
Photo: Cars.tatamotors.com
वहीं Nexon की 55,561 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 38 प्रतिशत ज्यादा हैं. Nexon दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है.
Photo: Cars.tatamotors.com
Tata Punch की शुरुआती कीमत 5.70 लाख रुपये है. वहीं Nexon की कीमत 7.40 लाख रुपये से शुरू होती है. दोनों ही एसयूवी सेगमेंट में सबसे आगे हैं.
Photo: Cars.tatamotors.com