10 Sep 2026
By: Aajtak Auto
भारतीय बाजार में एसयूवीज का दबदबा है. हर बजट और सेगमेंट लोगों की पहली पसंद एसयूवी बॉडी स्टाइल वाली कारें हैं.
Video: tata.cars
यही वजह से सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी अगस्त में एक एसयूवी है. हम बात कर रहे हैं टाटा पंच की, जो अगस्त की बेस्ट सेलिंग कार है.
Photo: tata.cars
अगस्त में टाटा ने इस कार की 21,320 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल अगस्त में इस छोटी एसयूवी की 10,704 यूनिट्स बिकी थीं.
Photo: tata.cars
यानी ईयर-ऑन-ईयर इस कार की सेल्स में 99.2 परसेंट का इजाफा हुआ है. एसयूवी सेगमेंट में टाटा पंच की हिस्सेदारी 17.6 परसेंट है.
Photo: tata.cars
टाटा ने इस साल की शुरुआत में ही पंच का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च किया है. कंपनी ने इसके इलेक्ट्रिक अवतार को भी अपडेट किया है.
Photo: tata.cars
ये कार मल्टीपल पावरट्रेन ऑप्शन में आती है. इसे आप सीएनजी, पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक अवातर में खरीद सकते हैं.
Photo: tata.cars
टाटा पंच पेट्रोल का क्लेम्ड माइलेज 20.09 किलोमीटर प्रति लीटर का है. वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट का क्लेम्ड माइलेज 26.99 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का है.
Photo: tata.cars
टाटा पंच की कीमत 5.74 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं सीएनजी वेरिएंट की कीमत 6.85 लाख रुपये से शुरू होती है.
Photo: tata.cars
कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं. बेस वेरिएंट में डिजिटल क्लस्टर, ईएसपी, हिल होल्ड, फोल्डेबल की विंद रिमोट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: tata.cars