6 September 2026
By: Aaj Tak Auto
टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार के बाद अब विदेशी बाजार में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है.
Photo: Tatacars.co.za
कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon को नए नाम Osprey के साथ लॉन्च किया है.
Photo: Tatacars.co.za
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने डिस्ट्रीब्यूटर Motus Holdings के साथ मिलकर इस SUV को दक्षिण अफ्रीकी बाजार में उतारा है.
Photo: Tatacars.co.za
साउथ अफ्रीकी बाजार में इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 249,900 रेंड (दक्षिण अफ्रीकी मुद्रा) है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 14.8 लाख रुपये बैठती है.
Photo: Tatacars.co.za
दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च की गई Tata Osprey असल में वही SUV है, जिसे भारत समेत दूसरे बाजारों में Tata Nexon के नाम से जाना जाता है.
Photo: Tatacars.co.za
Osprey को दक्षिण अफ्रीका में कुल चार वेरिएंट में पेश किया गया है. इनमें स्मार्ट प्लस एमटी, स्मार्ट प्लस डीसीए, क्रिएटिव डीसीए, क्रिएटिव डीसीए शामिल हैं.
Photo: Tatacars.co.za
ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से मैनुअल और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प चुन सकते हैं.
Photo: Tatacars.co.za
फीचर्स की बात करें तो Osprey में पैनोरमिक सनरूफ, Bi-LED हेडलैंप, LED डीआरएल, X-ग्राफिक्स वाले फुल LED टेललैंप दिए गए हैं.
Photo: Tatacars.co.za
इस एसयूवी को कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका में 16 इंच के अलॉय व्हील के साथ लॉन्च किया है. जो इसके साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाता है.
Photo: Tatacars.co.za
इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कूल्ड ग्लव बॉक्स, 26.03 सेमी का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, मिलता है.
Photo: Tatacars.co.za
अन्य फीचर्स में पैसिव एंट्री के साथ पुश-बटन स्टार्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
Photo: Tatacars.co.za
सेफ्टी के मामले में भी Tata Osprey को मजबूत पैकेज के तौर पर पेश किया गया है. जो इसे दक्षिण अफ्रीकी बाजार के लिए बेहतर बनाते हैं.
Photo: Tatacars.co.za
इस SUV में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम यानी ESP और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम यानी TPMS जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: Tatacars.co.za
इसके अलावा 360 डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा और ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर भी मिलता है. खास बात यह है कि इस SUV को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है.
Photo: Tatacars.co.za
Osprey की लॉन्चिंग के साथ टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने अपना नया ग्लोबल रिटेल ब्रांड आइडेंटिटी TATA.CARS भी पेश किया है.
Photo: Tatacars.co.za
दक्षिण अफ्रीका में अब Osprey के अलावा कंपनी के पोर्टफोलियो में पहले से ही हैरियर, कर्व, पंच और टिएगो जैसे मॉडल शामिल हैं.
Photo: Tatacars.co.za