Tata लाई पैनोरोमिक सनरूफ वाली सबसे सस्ती SUV, इतनी है कीमत

09 May 2026

By: Aajtak Auto

सनरूफ वाली सस्ती SUV

टाटा मोटर्स ने 10 लाख रुपये से कम में पैनोरोमिक सनरूफ के साथ नई नेक्सन (Nexon) को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने नेक्सन प्योर प्लस पीएस वेरिएंट को पेश किया है.

Video: tata Motors

10 लाख से कम है कीमत

कंपनी का दावा है कि ये देश की पहली एसयूवी है, जो 10 लाख रुपये कम की एक्स शोरूम कीमत में पैनोरोमिक सनरूफ के साथ आती है. 

Photo: tatamotors.com

कितने रुपये से होती है शुरू

नेक्सन प्योर प्लस पीएस को कंपनी ने 9.59 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. इस कीमत में पेट्रोल मैन्युअल वेरिएंट मिलेगा. 

Photo: tatamotors.com

पेट्रोल-डीजल-CNG 

टाटा ने 10 लाख नेक्सन को बेच दिया है. इस कार को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक अलग पहचान मिली है. कार पेट्रोल, सीएनजी और डीजल में आती है. 

Photo: tatamotors.com

पेट्रोल AMT की कीमत

Nexon Pure+ PS के पेट्रोल AMT वेरिएंट की कीमत 10.14 लाख और सीएनजी व मैन्युअल वेरिएंट की कीमत 10.39 लाख रुपये एक्स शोरूम है. 

Photo: tatamotors.com

डीजल वेरिएंट की कीमत

वहीं इस वेरिएंट में आपको डीजल भी मिलेगा. डीजल मैन्युअल की कीमत 10.54 लाख रुपये और एएमटी की कीमत 11.19 लाख रुपये एक्स शोरूम है.

Photo: tatamotors.com

मिलेंगे कई सारे फीचर्स 

टाटा नेक्सन के इस वेरिएंट में आपको कई सारे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. कार में वॉयस-असिस्टेड पैनोरोमिक सनरूफ आता है, जो कैबिन को ज्यादा एयरी बनाता है. 

Photo: tatamotors.com

बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम

इसके अलावा कार में 10.25 इंच का हरमन टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट करता है. 

Photo: tatamotors.com

ये फीचर्स भी मिलेंगे 

कार में 6 स्पीड ऑडियो सेटअप, क्रूज कंट्रोल और रेन सेंस वाइपर मिलता है. इसमें एलईडी हेडलाइट्स, एचडी रिवर्स कैमरा, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम्स और पुश स्टार्ट बटन मिलेगी. 

Photo: tatamotors.com

Read Next