क्या आ रही है लखटकिया NANO EV? एक बयान से मची हलचल

10 August 2026

By: AAj Tak Auto

आम लोगों की कार नैनो

एक वक्त था जब Tata Nano को देश की आम जनता की कार बनाने का सपना देखा गया था. छोटी, किफायती और कम खर्च में Nano दुनिया की सबसे सस्ती कार थी.

Photo: Wiki

खूब मशहूर हुई थी नैनो

Nano ने  भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में आते ही खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि, समय के साथ यह कार बाजार से गायब हो गई.

Photo: Wiki

फिर चर्चा में नैनो

अब करीब एक दशक बाद Nano का नाम एक बार फिर चर्चा में है. वजह है टाटा मोटर्स सीनियर डिजाइन ऑफिसर का एक बयान.

Photo: Wiki

अधिकारी का जवाब

टाटा मोटर्स के इंडिया डिजाइन हेड अजय जैन ने हाल ही में मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में Nano की वापसी से जुड़े सवाल पर सकारात्मक जवाब दिया.

Photo: Linkedin

मिले वापसी के संकेत

उनसे जब पूछा गया कि क्या कंपनी इस आइकॉनिक छोटी कार को दोबारा बाजार में ला सकती है, तो उन्होंने कहा Nano को दोबारा तैयार किया जा सकता है.

Photo: Linkedin

EV हो सकता है रास्ता

लेकिन इस बार इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल के लिए इलेक्ट्रिक वर्जन एक संभावित रास्ता हो सकता है.

Photo: ITG

कंपनी ने नहीं किया ऐलान

हालांकि, यहां यह जानना जरूरी है कि Tata ने अभी तक नई Nano या Nano EV को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

Photo: Wiki

नहीं है कोई कन्फर्मेशन

कंपनी ने न तो किसी नए मॉडल के डेवलपमेंट की पुष्टि की है और न ही इसकी लॉन्च टाइमलाइन, कीमत या फीचर्स के बारे में कोई जानकारी सामने आई है.

Photo: ITG

बयान से बढ़ी हलचल

लेकिन अजय जैन के इस बयान में ऑटो सेक्टर में एक हलचल जरूर मचा दी है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि, नैनो इलेक्ट्रिक कैसी होगी और इसका क्या फ्यूचर होगा.

Photo: Wiki

2009 में आई थी Nano

रतन टाटा की ड्रीम प्रोजेक्ट कही जाने वाली Tata Nano को साल 2009 में बाजार में उतारा गया था. उस समय इसे लखटकिया भी कहते थें.

Photo: Wiki

आम लोगों की कार

कंपनी ने इस कार को उन फैमिली के लिए पेश किया था, जो उस समय मुख्य रूप से स्कूटर और मोटरसाइकिल पर निर्भर थे.

Photo: Wiki

1 लाख थी कीमत

Nano के फर्स्ट जेनरेशन मॉडल को महज 1 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया. जिससे ये केवल देश की नहीं बल्कि दुनिया की सबसे सस्ती कार बन गई.

Photo: Wiki

कैसी होगी Nano EV

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर Nano वापस आती है तो उसका नया रूप कैसा होगा. देश में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार बढ़ रहा है और टाटा सेगमेंट की लीडर है.

Photo: ITG

ये होंगी चुनौतियां

ऐसे में नैनो की वापसी के समय कंपनी के लिए इसके छोटे साइज, बेहतर स्पेस मैनेजमेंट और कम कीमत पर फोकस करना एक बड़ी चुनौती होगी.

Photo: ITG

Tiago EV के नीचे पोजिशन

अगर भविष्य में Nano EV आती है, तो कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में इसे Tiago EV से नीचे रखा जा सकता है.

Photo: ITG

कंपनी की प्लानिंग

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि Nano Electric के लिए टाटा मोटर्स क्या प्लानिंग करता है.

Photo: Wiki

Read Next