Punch से Sierra तक मार्च में टाटा की हुई बंपर बिक्री, मिले इतने खरीदार
07 Apr 2026
By: Aajtak Auto
टाटा मोटर्स की बंपर सेल
मार्च का महीना टाटा मोटर्स के लिए शानदार रहा है. इस महीने टाटा मोटर्स की गाड़ियों की जबरदस्त सेल हुई है. कंपनी दूसरे पायदान पर पहुंच गई है.
Photo: tatamotors.com
कितने मिले ग्राहक?
मारुति सुजुकी के बाद भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी बन गई है. कंपनी ने कुल 66,192 यूनिट्स को बेचा है.
Video: tatamotors.com
सबसे ज्यादा बिकी पंच
ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार पंच है. मार्च महीने में कंपनी ने पंच की 20,977 यूनिट्स को बेचा है, जो पिछले साल मार्च के मुकाबले 18 परसेंट ज्यादा है.
Photo: tatamotors.com
SUV की बंपर डिमांड
वहीं दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सन है, जिसकी मार्च 2026 में 19,810 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले महीने यानी फरवरी के मुकाबले कंपनी की सेल 2 परसेंट बढ़ी है.
Photo: tatamotors.com
सियरा की सुनामी
वहीं टाटा सियरा, जो कंपनी का फिलहाल लेटेस्ट प्रोडक्ट है, उसकी 9003 यूनिट्स बिकी हैं. फरवरी में कार की 7100 यूनिट्स बिकी थीं.
Photo: tatamotors.com
10 परसेंट कम हुई सेल
टाटा टियागो की 7119 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल के मुकाबले इस साल इस छोटी हैचबैक की सेल 10 परसेंट कम हुई है.
Photo: tatamotors.com
हैरियर की जबरदस्त सेल
हैरियर की 2,826 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल मार्च में कंपनी ने इसकी 1265 यूनिट्स को बेचा था. इस साल ग्रोथ 123 परसेंट की है.
Photo: tatamotors.com
अल्ट्रोज की सेल भी बढ़ी
वहीं अल्ट्रोज की बात करें, तो कंपनी ने इसकी 2344 यूनिट्स बेची हैं. इस मॉडल की पिछले महीने और पिछले साल मार्च के मुकाबले इस मार्च ज्यादा सेल हुई है.
Photo: tatamotors.com
58% कम हुई सेल
टाटा कर्व की बात करें, तो मार्च में इसकी 1602 यूनिट्स सेल हुई हैं. पिछले साल के मुकाबले इस कार की सेल 58 परसेंट कम हुई है.
Photo: tatamotors.com
सबसे कम बिकी ये कार
इसके अलावा टाटा सफारी की 1530 यूनिट्स और टाटा टिगोर की 981 यूनिट्स इस साल मार्च में बिकी हैं. टिगोर कंपनी की सबसे कम बिकने वाली कार है.