पेट्रोल-डीजल से ज्यादा बिक रही इलेक्ट्रिक, टाटा की इस कार ने किया कमाल

12 Apr 2026

By: Aajtak Auto

ईवी ने बदल दिया खेल

अमूमन देखा गया है कि किसी कार का इलेक्ट्रिक वर्जन उसके पेट्रोल-डीजल वर्जन से कम बिकता है, लेकिन अब ये कहानी बदलती हुई नजर आ रही है.

Photo: ev.tatamotors.com

Harrier EV का कमाल

टाटा मोटर्स की हैरियर ऐसी कार बन गई है, जिसका इलेक्ट्रिक वर्जन पेट्रोल-डीजल वर्जन के मुकाबले ज्यादा बिक रहा है. हैरियर ईवी पिछले साल जून में लॉन्च हुई थी.

Photo: ev.tatamotors.com

कितनी है कीमत? 

कंपनी ने इस कार को 21.49 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. पहले महीने इस कार की 475 यूनिट्स बिकी थीं, जबकि ICE हैरियर की 784 यूनिट्स.

Photo: ev.tatamotors.com

जुलाई में कितनी थी सेल

जुलाई में ये आंकड़ा बदला ईवी की सेल बढ़कर 1301 यूनिट्स पहुंच गई, जबकि ICE हैरियर की सेल 915 यूनिट्स पर ही रही.

Photo: ev.tatamotors.com

ईवी का पलड़ा भारी 

ईवी का शेयर 59 परसेंट से गिरकर 54 परसेंट तक हुआ, लेकिन इससे कम नहीं हुआ. पिछले 10 महीने में हैरियर ईवी की 17,592 यूनिट्स बिकी हैं. 

Photo:.tatamotors.com

ICE वेरिएंट की सेल

वहीं ICE वेरिएंट्स की 13,416 यूनिट्स बिकी हैं. यानी कुल बिक्री की बात करें, तो ईवी की हिस्सेदारी 57 फीसदी की हैं.

Video: Tata Motors

कुल कितनी बिकी?

Tata Harrier EV और ICE दोनों की कंबाइंड सेल 31,008 यूनिट्स की है. ये सेल हैरियर पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहीं ज्यादा है. 

Photo: ev.tatamotors.com

64 परसेंट तक पहुंची सेल

अक्टूबर 2025 में हैरियर की कंबाइन्ड सेल 4483 यूनिट्स की है. वहीं नवंबर 2025 में इलेक्ट्रिक हैरियर की हिस्सेदारी 64 परसेंट हो गई है. 

Photo: ev.tatamotors.com

मंथली एवरेज कितना है

औसतन हैरियर ईवी की मंथली 1,759 यूनिट्स बिक रही हैं, जबकि ICE वर्जन की 1,342 यूनिट्स बिक रही हैं.

Photo: ev.tatamotors.com

Read Next