4.69 लाख में EV... सस्ते में इलेक्ट्रिक कार! जानें Tata का ख़ास प्लान

29 September 2026

By: Aaj Tak Auto

EV बायर्स की चुनौती

इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए सबसे बड़ी चुनौती उसकी उंची कीमत होती है. क्योंकि किसी भी EV में आमतौर पर बैटरी की कॉस्टिंग तकरीबन 40 से 45% होती है.

Photo: Citroen.com

बैटरी से बढ़ती कीमत

ये हैवी बैटरी ही इलेक्ट्रिक कारों की अपफ्रंट कॉस्ट को बढ़ाते हैं. जिसके सॉल्यूशन के तौर पर वाहन निर्माता कंपनियों ने बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) का रास्ता ढूढ़ा.

Photo: Cars.tatamotors.com

BaaS में बैटरी रेंटल

जिसके तहत ग्राहकों को केवल कार की कीमत अदा करनी होती है. और बैटरी के लिए मंथली रेंटल सब्सक्रिप्शन प्लान चुनना होता है. इससे अपफ्रंट कॉस्ट कम हो जाती है.

Photo: Cars.tatamotors.com

Tata का बड़ा ऐलान

अब देश की इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट की लीडर टाटा मोटर्स ने अपने पूरे EV रेंज के लिए BaaS सब्सक्रिप्शन प्लान का ऐलान किया है.

Photo: ITG

जानें कीमत

यानी Tiago EV से लेकर Harrier EV तक सभी कारों को BaaS सब्सक्रिप्शन के तहत खरीदा जा सकेगा. आइये जानें क्या होगी इनकी कीमत-

Photo: Cars.tatamotors.com

बैटरी पैक: 19 kWh

टिएगो इलेक्ट्रिक की कीमत 6.99 लाख रुपये है. BaaS सब्सक्रिप्शन के तहत इसकी कीमत 4.69 लाख रुपये है. और बैटरी के लिए ₹2.6/किमी के हिसाब से पेमेंट करना होगा.

Photo: Cars.tatamotors.com

Tata Tiago EV

बैटरी पैक: 30 kWh

पंच ईवी की कीमत 9.79 लाख रुपये है वहीं BaaS के तहत इसकी कीमत ₹6.59 लाख हो जाती है. बैटरी के लिए अलग से ₹2.6/किमी का रेंटल देना होगा.

Photo: Cars.tatamotors.com

Tata Punch EV

बैटरी पैक: 45 kWh

नेक्सन इलेक्ट्रिक की शुरुआती कीमत ₹14.34 लाख है. वहीं BaaS के तहत इसकी कीमत ₹8.99 लाख रुपये हो जाती है. बैटरी के लिए ₹4.4/किमी का रेंटल देना होगा.

Photo: Cars.tatamotors.com

Tata Nexon EV

बैटरी पैक: 55 kWh

कर्व इलेक्ट्रिक की कीमत ₹17.19 लाख है. वहीं Baas के तहत इसे ₹10.99 लाख में खरीदा जा सकता है. बैटरी के लिए ₹5.0/किमी का रेंटल चुकाना होगा.

Photo: Cars.tatamotors.com

Tata Curvv EV

बैटरी पैक: 63 kWh

Sierra EV की कीमत ₹18.79 लाख से शुरू होती है. जबकि BaaS के तहत इसकी कीमत केवल ₹11.99 लाख रुपये होती है. बैटरी के लिए ₹5.5/किमी रेंटल देना होगा.

Photo: Cars.tatamotors.com

Tata Sierra EV

बैटरी पैक: 65 kWh

टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक की कीमत ₹21.79 लाख है. वहीं BaaS प्राइस ₹14.49 लाख है. इसके बैटरी के लिए ₹5.9/किमी का रेंटल देना होगा. 

Photo: Cars.tatamotors.com

Tata Harrier EV

Read Next