9 June 2026
By: Aaj Tak Auto
बॉलीवुड और टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता मनोज पाहवा ने अपने गैराज में नई Tata Sierra SUV को शामिल कर लिया है.
Photo: Wiki
आमतौर पर देखा जाता है, फिल्मी सितारे महंगी विदेशी कारों को पसंद करते हैं, लेकिन मनोज पाहवा ने देश में सबसे चर्चित एसयूवी Sierra को चुना है.
Photo: Screengrab/tridenttata
डीलरशिप द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि, मनोज पाहवा अपने परिवार के साथ नई Tata Sierra की डिलीवरी लेने पहुंचे.
Video: Insta/tridenttata
मनोज ने बताया कि Tata Sierra को देशभर में जबरदस्त मांग मिल रही है, जिसके कारण कई शहरों में इसकी वेटिंग चल रही है.
Photo: Screengrab/tridenttata
बावजूद इसके डीलरशिप ने उनकी और उनकी SUV की डिलीवरी जल्द करवा दी. इस खास मौके पर केक काट कर सेलिब्रेट किया गया.
Video: Insta/tridenttata
कार की डिलीवरी के मौके पर उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री सीमा पाहवा भी मौजूद रहीं.
Photo: Screengrab/tridenttata
नई Tata Sierra का डिजाइन 90 के दशक में मशहूर पुराने Sierra मॉडल से इंस्पायर्ड है, लेकिन इसमें मॉडर्न स्टाइल की ब्लेंडिंग भी देखने को मिलती है.
Photo: Car.tatamotors.com
SUV का बॉक्सी लुक इसे यूनिक रोड प्रजेंस देता है. फ्रंट में ग्लॉस ब्लैक पैनल, LED हेडलाइट्स, DRLs, Tata का लोगो और Sierra बैजिंग एक साथ जुड़े हुए हैं.
Photo: Car.tatamotors.com
Sierra तीन इंजन ऑप्शन में आती है. इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन, नया 1.5-लीटर TGDi Hyperion पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन शामिल हैं.
Photo: ITG
SUV का केबिन काफी प्रीमियम है. इसमें डैशबोर्ड पर तीन बड़ी स्क्रीन दी गई हैं, जिनमें ड्राइवर डिस्प्ले और दो इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल हैं.
Photo: Car.tatamotors.com
इसके इसमें 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, सेगमेंट का पहला सोनिकशॉफ्ट साउंडबार, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है.
Photo: Car.tatamotors.com
अन्य फीचर्स में वायरलेस चार्जर, रियर सनशेड्स, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, सॉफ्ट-टच पैनल और फ्लोटिंग आर्मरेस्ट शामिल हैं.
Photo: Car.tatamotors.com
भारतीय बाजार में टाटा सिएरा की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये है. वहीं इसका डीजल वेरिएंट 12.99 लाख रुपये से शुरू होता है.
Photo: ITG