EV खरीदनी है... ठहर जाइये! तहलका मचाने आ रही ये इलेक्ट्रिक कारें

20 July 2026

By; Aaj Tak Auto

EV की बढ़ती डिमांड

देश में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले महीनों में कई बड़ी कंपनियां अपने नए EV मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं.

Photo: ITG

हर तरह के मॉडल शामिल

इनमें किफायती सिटी कार से लेकर प्रीमियम SUV और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन वाले मॉडल तक शामिल हैं.

Photo: ITG

देखें लिस्ट

अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इन अपकमिंग मॉडल्स का इंतजार करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है. आइये देखें लिस्ट-

Photo: ITG

Kia Syros EV

किआ सिरोस सिंगल चार्ज में 526 किमी रेंज देगी. इसे दो बैटरी पैक (42kWh और 51.4kWh) के साथ पेश किया जा रहा है. जल्द ही इसकी कीमतों का ऐलान होगा.

Photo: ITG

Tata Avinya

टाटा की यह प्रीमियम बॉर्न-इलेक्ट्रिक कार अविन्या 500 किमी से ज्यादा की रेंज देगी. ये कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल होगा, जो फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन के साथ आएगा.

Photo: ITG

Honda 0 Alpha

होंडा जीरो अल्फा की टेस्टिंग भारत में चल रही है. इसमें नई EV आर्किटेक्चर, स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स और एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम मिलने की उम्मीद है.

Photo: Honda.com

Mahindra BE.07

महिंद्रा की यह नई इलेक्ट्रिक SUV करीब 600 किमी तक की रेंज के साथ आ सकती है. इसमें INGLO प्लेटफॉर्म, हाई-टेक केबिन और एडवांस फीचर्स मिलेंगे.

Photo: mahindraelectricsuv.com

Maruti Electric MPV

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक MPV भी जल्द दस्तक देने वाली है. माना जा रहा है कि, ये कार तकरीबन 500 किमी से ज्यादा रेंज देगी.

Photo: nexaexperience.com

Read Next