10 दिन में 5 नई कारें! सितंबर खत्म होने से पहले लॉन्च होंगी ये गाड़ियां

21 September 2026

By; Aaj Tak Auto

शानदार होगा सितंबर

सितंबर का महीना खत्म होने में अब सिर्फ 10 दिन बाकी हैं, लेकिन महीने के इन आखिरी दिनों में कार बाजार एक बार फिर से गुलजार होने जा रहा है.

Photo: Tesla.com

आ रहीं 5 नई कारें

इन 10 दिनों के भीतर इंडियन ऑटो मार्केट में 5 नई कारों की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है. इसलिए यदि आप भी कार खरीदना चाहते हैं तो ठहर जाइये.

Photo: Kia.com

देखें लिस्ट

आने वाले दिनों में बाजार में कई नए ऑप्शन मौजूद होंगे, जो आपकी प्लानिंग को और बेहतर बना सकते हैं. तो आइये देखें आने वाली कारों की लिस्ट-

Photo: ITG

1. Mahindra Thar

महिंद्रा अपनी लोकप्रिय एसयूवी Thar थ्री-डोर के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने जा रही है. इसे 22 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है.

Photo: ITG

2. Skoda Slavia 

स्कोडा भारत में इस अपडेटेड सेडान से पहले ही पर्दा उठा चुकी है और अब इसकी लॉन्चिंग महीने के अंत तक होने की उम्मीद है.

Photo: Skoda.auto.co.in

3. Renault Triber

Triber में नया पावरट्रेन मिलेगा. कंपनी सितंबर के अंत तक Triber का टर्बो-पेट्रोल वर्जन पेश कर सकती है. जिसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो इंजन मिलेगा.

Photo: Renault.co.in

4. Tata Aeris

टाटा मोटर्स भी सितंबर में एक नई सब-4-मीटर सेडान Aeris पेश कर सकती है. यह कार मौजूदा Tata Tigor की जगह लेगी. इसका मुकाबला Maruti Dzire से होगा.

Photo: ITG

5. Tata Aeris.EV

टाटा मोटर्स अपने इस नए सेडान को इलेक्ट्रिक वर्जन में भी पेश कर सकती है. यदि ऐसा होगा तो कंपनी के ईवी पोर्टफोलियो में एक और नया नाम जुड़ जाएगा.

Photo: ITG

लगेगा कारों का मेला

कुल मिलाकर सितंबर के बचे हुए 10 दिन भारतीय कार बाजार के लिए काफी अहम रहने वाले हैं. जिसमें एसयूवी से लेकर सेडान तक कई ऑप्शन मिलेंगे.

Photo: ITG

Read Next