21 September 2026
By: Aaj Tak Auto
Tata Motors अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Tigor के फेसलिफ्ट मॉडल को अब नए नाम 'Tata Aeris' के साथ पेश करने की तैयारी में है.
Photo: AI Generated
यानी कार का बेसिक प्लेटफॉर्म और कई मैकेनिकल चीजें मौजूदा Tigor जैसी ही रहेंगी, लेकिन डिजाइन, केबिन और फीचर्स में कई बड़े बदलाव होंगे.
Photo: Cars.tatamotors.com
कंपनी ने अपनी इस नई सेडान के लॉन्च के पहले नया टीजर वीडियो जारी किया है. जिसमें इसकी पहली झलक देखने को मिली है.
Photo: Screengrab
कंपनी ने अपनी इस नई सेडान के लॉन्च के पहले नया टीजर वीडियो जारी किया है. जिसमें इसकी पहली झलक देखने को मिली है.
Photo: Cars.tatamotors.com
नई Tata Aeris में सबसे बड़ा बदलाव इसके एक्सटीरियर डिजाइन में देखने को मिलेगा. कंपनी पहले ही इस फेसलिफ्ट के लिए डिजाइन पेटेंट फाइल कर चुकी है.
Photo: Cars.tatamotors.com
कार में स्लिमर हेडलैंप, इंटीग्रेटेड LED डेटाइम रनिंग लाइट (DRLs) और फ्रंट में दोनों हेडलैंप को जोड़ने वाला ग्लॉसी ब्लैक एलिमेंट दिया जा रहा है.
Photo: Cars.tatamotors.com
फ्रंट बंपर को भी नए डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा. इसमें ज्यादा शार्प लाइन्स, चौड़ा लोअर एयर इनटेक और फॉग लैंप के आसपास नया डिजाइन देखने को मिलेगा.
Photo: Cars.tatamotors.com
कार के साइड प्रोफाइल में बहुत ज्यादा बदलाव किए जाने की उम्मीद नहीं है. इसका ओवरऑल सिल्हूट और दरवाजों का डिजाइन Tigor जैसा ही रहेगा.
Photo: Cars.tatamotors.com
हालांकि, फेसलिफ्ट मॉडल में नए डिजाइन के अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं. जो इस कार को फ्रेश लुक देंगे.
Photo: Cars.tatamotors.com
Tata Aeris का केबिन प्रीमियम होगा. इसमें हाल ही में अपडेट हुई Tiago से कई डिजाइन और फीचर्स को शामिल किया जा सकता है.
Photo: Cars.tatamotors.com
कार में नया डैशबोर्ड लेआउट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25 इंच का बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है.
Photo: Cars.tatamotors.com
Tata Aeris में मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा. जो 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: Cars.tatamotors.com
इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा. ख़बर है कि AMT वर्जन में पैडल शिफ्टर्स दिए जा सकते हैं.
Photo: Cars.tatamotors.com
Tata Aeris के लाइनअप में फैक्ट्री-फिटेड CNG वर्जन भी पेश किया जाएगा. जिससे बेहतर माइलेज की उम्मीद की जा सकती है.
Photo: Cars.tatamotors.com
नए फीचर अपडेट के बाद इसकी कीमत मौजूदा मॉडल (5.70 लाख रुपये) से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. या कंपनी इसे सेम प्राइस में भी उतार सकती है.
Photo: Ai Generated