23 Sep 2026
By: Aajtak Auto
कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में मारुति सुजुकी डिजायर का दबदबा है. वैसे तो इस सेगमेंग में हुंडई ऑरा और होंडा अमेज भी आती हैं, लेकिन डिजायर की डिमांड अलग है.
Photo: ITG
हर महीने इस कार की 18 से 20 हजार यूनिट्स बिक जाती हैं. ऐसे में टाटा ने इस सेगमेंट में सेंध लगाने की तैयारी कर ली है.
Video: ITG
टाटा एरिस (Tata Aeris) जल्द ही लॉन्च होने वाली है. ये कार इस सेगमेंट में मौजूद टाटा की टिगोर को रिप्लेस करेगी.
Video: Tata.cars
एरिस सिर्फ टाटा टिगोर का रिब्रांडेड वर्नज नहीं होगी. बल्कि इस कार में हमें कई डिजाइन चेंज देखने को मिलेंगे. इसमें इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों ही अपडेट होंगे.
Photo: tata.cars
फ्रंट से ये कार टाटा टियागो फेसलिफ्ट की तरह होगी. इसमें एलईडी हेडलैम्प्स और एलईडी फॉग लैम्प्स मिलेंगे. हेडलैम्प्स के बीच में काले रंगे का कनेक्टेडे बार होगा.
Photo: tata.cars
साइड से एरिस काफी हद तक पुरानी टिगोर जैसी ही दिखेगी. कार के रियर में कनेक्टेड टेललैम्प्स देखने को मिल सकते हैं.
Photo: tata.cars
इंटीरियर की बात करें, तो इसमें डिजिटल ड्राइव डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है.
Photo: tata.cars
कार में 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन चार्जर और कई दूसरे कनेक्टेड फीचर्स मिलेंगे. कार में पहले वाला 1.2 लीटर का थ्री सिलेंडर इंजन मिल सकता है.
Phoot: Tata.cars
साथ ही ये कार फैक्टरी फिटेड सीएनजी ऑप्शन के साथ आएगी. टाटा की ये कार 5.7 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो सकती है.
Photo: ITG