4 May 2026
By; Ashwin Satyadev
देश के पांच राज्यों तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुड्डुचेरी, असम और केरलम में आज विधानसभा चुनाव 2026 के वोटों की गिनती हो रही है.
Photo: PTI
इस दौरान तमिलनाडु की चर्चा जोरों पर है. स्टेट में एक्टर विजय की नई पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) एक बड़ा उलटफेर करने जा रही है.
Photo: ITG
तमिलनाडु में आज वोटों की गिनती के बीच हर रुझान के साथ सियासत का पारा चढ़ता जा रहा है. लेकिन इस चुनावी शोर के बीच एक नाम बार-बार सामने आता है, चेन्नई.
Photo: PTI
वही चेन्नई जिसे ‘डेट्रॉइट ऑफ इंडिया’ कहा जाता है. यहां की फैक्ट्रियों में बनने वाली गाड़ियां सिर्फ सड़कों पर नहीं दौड़तीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार देती हैं.
Photo: bmwindia.co.in
बता दें कि, डेट्रॉइट (Detroit), मिशिगन में स्थित अमेरिका की मशहूर इंडस्ट्रीयल सिटी है, जिसे 'मोटर सिटी' के नाम से भी जाना जाता है.
Photo: bmwindia.co.in
भारत ग्लोबल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है. आज इंडिया प्रोडक्शन के लिहाज से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बन चुका है.
Video: ITG
देश के ऑटो इंडस्ट्री की कुल वैल्यू करीब 250 अरब डॉलर आंकी गई है. और देश के जीडीपी में इसकी हिस्सेदारी 7.1 प्रतिशत है.
Photo: Freepik
इससे साफ है कि यह इंडस्ट्री देश की आर्थिक रीढ़ बनती जा रही है. ऑटो इंडस्ट्री इस तरक्की में तमिलनाडु की भी अहम भूमिका रही है.
Photo: incredibleindia.gov.in
यहां पर देश और दुनिया की बड़ी ऑटो कंपनियों के प्लांट मौजूद हैं, मजबूत सप्लायर नेटवर्क है और बड़े बंदरगाहों के पास होने की वजह से निर्यात करना आसान हो जाता है.
Photo: bmwindia.co.in
चेन्नई में पैसेंजर कार, कमर्शियल व्हीकल, टू-व्हीलर और ऑटो कंपोनेंट्स का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है.
Photo: bmwindia.co.in
यहां के ओरगडम, श्रीपेरंबदूर, गिंडी और अंबत्तूर जैसे इंडस्ट्रीयल क्लस्टर इस पूरे इकोसिस्टम की रीढ़ माने जाते हैं.
Photo: Royalenfield.com
चेन्नई को यह पहचान उसके मजबूत मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम, स्किल्ड वर्कफोर्स और बंदरगाहों के पास होने की वजह से मिली है.
Photo: tvsmotor.com
चेन्नई के गुम्मिडीपुंडी से लेकर माराइमलाई नगर तक फैला ऑटो कॉरिडोर कई बड़ी कंपनियों का घर है.
Photo: tvsmotor.com
यहां हुंडई, फोर्ड, बीएमडब्ल्यू, रेनो-निसान और मित्सुबिशी जैसी दिग्गज कंपनियों के प्लांट मौजूद हैं. यह क्षेत्र भारत के ऑटो सेक्टर की ताकत को दिखाता है.
Photo: Bmwindia.com