तमिलनाडु में 'विजय-राज', शपथ लेने इस दमदार SUV से पहुंचे नए CM

10 May 2026

By: Ashwin Satyadev

ऐतिहासिक दिन

तमिलनाडु के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है. सूबे में आज से 'विजय-राज' का उदय हो रहा है.

Photo: PTI

TVK को मिला समर्थन

VCK और IUML के समर्थन बाद आज अभिनेता से राजनेता बने जोसेफ विजय चंद्रशेखर की पार्टी TVK सरकार बनाने जा रही है.

Photo: PTI

नए CM विजय ने ली शपथ

फैंस के बीच 'थलपति' के नाम से मशहूर विजय ने आज 10 मई को सुबह 10 बजे चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

Video: X/@ActorVijayTeam

राहुल गांधी भी मौजूद

इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे.

Video: X/@ActorVijayTeam

विजय के पास लग्ज़री कारें

विजय को लग्ज़री कारों का खूब शौक है, उनके गैराज में BMWi8, लेक्सस एलएम, बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज और मर्सिडीज सहित कई लग्ज़री कारें मौजूद हैं.

Photo: PTI

इस SUV से पहुंचे विजय

लेकिन आज वो भारी सुरक्षा के बीच इस समारोह में ब्लैक कलर की दमदार लैंड क्रूज़र एसयूवी से पहुंचे. तो आइये देखें कैसी है ये एसयूवी.

Video: X/@ActorVijayTeam

Land Cruiser ZX

जानकारी के मुताबिक ये Land Cruiser ZX वेरिएंट है. जो भारत की सबसे प्रीमियम और भरोसेमंद SUVs में गिनी जाती है. 

Video: X/@ActorVijayTeam

दुनिया भर में मशहूर

यह SUV अपने मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, शानदार ऑफ-रोडिंग क्षमता और लग्ज़री फीचर्स के लिए दुनियाभर में मशहूर है. 

Photo: ITG

दमदार इंजन

इस SUV में 3.3 लीटर V6 ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 309 bhp की पावर और 700 Nm का मजबूत टॉर्क जनरेट करता है.

Photo: ITG

10 गियर, AWD

इसके साथ 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है, साथ ही इसमें AWD यानी ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है.

Photo: ITG

कितनी बड़ी है SUV

इसकी लंबाई लगभग 4,980 मिमी, चौड़ाई 1,980 मिमी और ऊंचाई करीब 1,950 मिमी है. इसमें 2,850 मिमी लंबा व्हीलबेस मिलता है.

Photo: ITG

ग्राउंड क्लीयरेंस

इस SUV का ग्राउंड क्लीयरेंस लगभग 230 से 235 मिमी के आसपास है, जो खराब सड़कों, पहाड़ी रास्तों और ऑफ-रोडिंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है. 

Photo: X/@ActorVijayTeam

इंटीरियर और फीचर्स

इसमें 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्रॉएड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट, 4-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स मिलते हैं.

Photo: ITG

सेफ्टी फीचर्स

इसमें 10 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा,  ADAS लेवल-2, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, इमरजेंसी ब्रेकिंग, हिल असिस्ट, डाउन-हिल कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

Photo: X/@ActorVijayTeam

ऑफ-रोडिंग क्षमता

इसमें मल्टी टेरेन सेलेक्ट, क्राउल कंट्रोल, डिफ्रेंशियल लॉक, एडॉप्टिव सस्पेंशन, टेरेन मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं. जो इसे एक असली ऑफरोडर बनाते हैं.

Photo: ITG

कीमत

भारत में Toyota Land Cruiser ZX की कीमत लगभग 2.31 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Photo: ITG

Read Next