26KM का माइलेज... धांसू फीचर्स! आ रही 6-सीटर फैमिली कार

30 July 2026

Credit: Credit Name

नई XL7 फेसलिफ्ट पेश

इंडोनेशिया ऑटो शो में सुजुकी ने अपनी 7-सीटर एमपीवी XL7 फेसलिफ्ट से पर्दा उठा दिया है. नई XL7 को कई बड़े बदलाव के साथ पेश किया गया है.

Video: auto.suzuki.co.id

हुआ है बड़ा बदलाव

ये कार पहले से ज्यादा स्टाइलिश लुक, नए फीचर्स और अपडेटेड केबिन के साथ पेश की गई है.

Photo: auto.suzuki.co.id

भारत में Maruti XL6

भारत में यही मॉडल Maruti XL6 फेसलिफ्ट के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है. हालांकि, भारतीय ग्राहकों के अनुसार इसमें कुछ बदलाव किया जाएगा.

Photo: auto.suzuki.co.id

कैसा है डिजाइन

नई Suzuki XL7 का डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन सामने का हिस्सा अब ज्यादा एग्रेसिव दिखता है.

Photo: auto.suzuki.co.id

दमदार लुक

इसमें पहले से बड़ा और चौड़ा ब्लैक ग्रिल दिया गया है, जिससे कार का लुक ज्यादा दमदार नजर आता है. ग्रिल पर सिर्फ सुजुकी का लोगो क्रोम फिनिश में रखा गया है. 

Photo: auto.suzuki.co.id

धांसू फ्रंट बंपर

फ्रंट बंपर को भी नया डिजाइन मिला है, जिसमें C-शेप एयर इनटेक और फॉग लैंप हाउजिंग दी गई है. सिल्वर गार्निश भी पहले से अलग डिजाइन के साथ दिखाई देती है.

Photo: auto.suzuki.co.id

नए अलॉय व्हील 

कार के साइड में डुअल-टोन कलर स्कीम दी गई है. इसके साथ 16-इंच के ऑल-ब्लैक अलॉय व्हील, ब्लैक डोर हैंडल, रूफ रेल और ORVM दिए गए हैं.

Photo: auto.suzuki.co.id

व्हील आर्च पर ब्लैक क्लैडिंग

व्हील आर्च पर ब्लैक क्लैडिंग और डोर के नीचे सिल्वर ट्रिम पहले की तरह मिलेगी. पीछे की तरफ डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं.

Photo: auto.suzuki.co.id

कैसा है केबिन

नई XL7 के इंटीरियर में डैशबोर्ड पर मैटेलिक हैगन डार्क सिल्वर ट्रिम दिया गया है. सभी वेरिएंट्स में 9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है.

Photo: auto.suzuki.co.id

टचस्क्रीन

ये टचस्क्रीन एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है. कंपनी ने Arkamys की नई साउंड प्रोसेसिंग तकनीक वाला अपडेटेड ऑडियो सिस्टम भी दिया है.

Photo: auto.suzuki.co.id

भारतीयों को क्या मिलेगा?

मौजूदा Maruti XL6 के टॉप वेरिएंट में पहले से ही Arkamys ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, TPMS और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

Photo: auto.suzuki.co.id

मिलेंगे ये फीचर्स

उम्मीद है कि फेसलिफ्ट मॉडल में भी ये सभी सुविधाएं बरकरार रहेंगी. इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर ब्लोअर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिल सकती हैं.

Photo: auto.suzuki.co.id

सेफ्टी पर फोकस

XL6 फेसलिफ्ट में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट और बच्चों की सीट लगाने के लिए ISOFIX एंकर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं.

Photo: auto.suzuki.co.id

इंजन और परफॉर्मेंस

इंडोनेशिया में नई XL7 को 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है. इसके टॉप वेरिएंट में माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी मिलती है.

Photo: auto.suzuki.co.id

इंडियन इंजन 

भारत में आने वाली XL6 फेसलिफ्ट में K15C पेट्रोल इंजन मिल सकता है. ये इंजन मॉडल 103hp की पावर और 139Nm का टॉर्क जेनरेता है.

Photo: auto.suzuki.co.id

CNG का भी ऑप्शन

इसे CNG वेरिएंट में भी पेश किया जाएगा. जिसमें यही इंजन 88hp की पावर और 121.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: auto.suzuki.co.id

ट्रांसमिशन

इस 6-सीटर कार में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलने की उम्मीद है.

Photo: auto.suzuki.co.id

ट्रांसमिशन

भारतीय बाजार में जो कार मौजूद है उसका पेट्रोल वेरिएंट 20 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 26 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है.

Photo: auto.suzuki.co.id

क्या होगी कीमत

नई Maruti XL6 फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. फिलहाल XL6 की कीमत 11.57 लाख रुपये ( एक्स-शोरूम ) से शुरू होती है.

Photo: auto.suzuki.co.id

Read Next