270KM की रेंज, Alto से छोटी... आ रही नई Maruti कार

31 July 2026

By: Aajtak Auto

ब्रांड की एंट्री लेवल EV

सुजुकी एक नई इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी में है. ये कार कंपनी की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसे टेस्ट करते हुए स्पॉट किया गया है. 

Photo: Globalsuzuki.com

चल रही है टेस्टिंग 

हम बात कर रहे हैं सुजुकी विजन ई-स्काई (Suzuki Vision E-Sky) की, जिसके कैमोफ्लॉज्ड वर्जन को यूरोप में टेस्ट किया जा रहा है. 

Photo: Globalsuzuki.com

दिखा चुकी है कॉन्सेप्ट 

सुजुकी ने पहली बार इस कार को पिछले साल हुए जापान मोबिलिटी शो में दिखाया था. ये कंपनी की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार होगी. 

Photo: Globalsuzuki.com

अगले साल आएगी कार

रिपोर्ट्स की मानें, तो इसकी सेल अगले साल शुरू हो सकती है. टेस्ट में नजर आई कार कैमोफ्लॉज से ढकी हुई थी, जिसकी कुछ चीजें ही नजर आ रही थी. 

Photo: Globalsuzuki.com

कैसा होगा लुक? 

इसमें एलईडी हेडलैम्प्स मिल सकते हैं, जो कनेक्टिंग एलईडी बैंड के साथ आएगी. ये कार मौजूदा एस-प्रेसो और ऑल्टो से भी छोटी होगी. 

Photo: Globalsuzuki.com

डायमेंशन क्या होंगे? 

सुजुकी विजन ई-स्काई की लंबाई 3395 एमएम, चौड़ाई 1475 एमएम और ऊंचाई 1625 एमएम होगी. यानी ये एस-प्रेसो से ऊंची लेकिन लंबाई में छोटी होगी.

Photo: Globalsuzuki.com

क्या होगा खास? 

कार में पुल टाइप डोर हैंडल्स, डोर माउंटेड विंग मिरर, एरो-ऑप्टमाइज्ड एलॉय वील और एक बड़ा कुलिंग इनलेट वाला बंपर मिलेगा. 

Photo: Globalsuzuki.com

बैटरी और रेंज 

कार के फीचर्स की ज्यादा जानकारी नहीं है. इसमें 30 से 35kWh की बैटरी मिल सकती है, जो 270 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आएगी. 

Photo: Globalsuzuki.com

भारत के लिए क्या है प्लान

ग्लोबल मार्केट में ये कार 2027 में लॉन्च होगी. मारुति सुजुकी भी एक एंट्री लेवल कार भारत में ला रही है, जो 2028 में लॉन्च होनी है. 

Photo: Globalsuzuki.com

Read Next