05 June 2026
By: Aajtak Auto
सुजुकी ने अपनी दमदार मिनीवैन से पर्दा उठा दिया है. कंपनी ने सुजुकी लैंडी के 2026 अवतार को रिवील कर दिया है, जो हाइब्रिड पावर के साथ आती है.
Photo: suzuki.co.jp
सुजुकी ने 2007 में लैंडी (Suzuki Landy) को पहली बार लॉन्च किया था. ये कार मिडसाइज मिनीवैन चाहने वालों के बीच काफी पॉपुलर है.
Photo: suzuki.co.jp
कंपनी ने इस वैन का नया वर्जन पेश किया है, जो टोयोटा के लेटेस्ट TNGA-C प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. कंपनी ने 2022 में टोयोटा के इस प्लेटफॉर्म पर स्विच किया था.
Photo: suzuki.co.jp
अपडेटेड सुजुकी लैंडी में सेफ्ट चार्जिंग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है. ये मिनीवैन 1.8 लीटर के पेट्रोल इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है.
Photo: suzuki.co.jp
इन दोनों की कम्बाइन्ड पावर 138 पीएस की है. इस मिनीवैन में ई-सीवीटी ट्रांसमिशन मिलता है. सुजुकी लैंडी का क्लेम्ड माइलेज 23.2 किलोमीटर प्रति लीटर है.
Photo: suzuki.co.jp
लैंडी के ई-फोर वेरिएंट में 4WD मिलता है. सर्दियों में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नो एक्स्ट्रा मोड दिया गया है. ये मिनीवैन जापान में रिवील हुई है.
Photo: suzuki.co.jp
जापान में सुजुकी लैंडी 3,845,600 जापानी येन (लगभग 23 लाख रुपये) की शुरुआती कीमत पर मिलेगी. वहीं 4WD वेरिएंट 41.28 लाख जापानी येन का है.
Photo: suzuki.co.jp
ये वैन अब 8-सीटर अवतार में आती है. मिनीवैन में 7-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. हालांकि, इसमें फैक्टरी फिटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं आता है.
Photo: suzuki.co.jp
जापान में ये मिनीवैन तीन कलर ऑप्शन- मेटल स्ट्रीम मेटैलिक,प्लेटिनम वॉइट पर्ल माइका और नैचुरल ब्लैक में आती है.
Photo: suzuki.co.jp