25 August 2026
By: Aaj Tak Auto
दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. हर कंपनी की यही कोशिश है कि, कम कीमत में बेहतर रेंज वाली कॉम्पैक्ट कारों को पेश किया जाए.
Photo: Nexaexperience.com
इसी क्रम में जापानी कार कंपनी सुजुकी ने जापानी बाजार में अपनी नई मिनी इलेक्ट्रिक कार Suzuki e-Sky को पेश किया है.
Photo: suzuki.co.jp
शहरों की भीड़भाड़ वाली सड़कों के लिए डिजाइन की गई यह इलेक्ट्रिक कार कॉम्पैक्ट साइज, ज्यादा केबिन स्पेस और ईजी ड्राइविंग के पैकेज से भरपूर है.
Photo: suzuki.co.jp
साइज में यह कार भारत में बिकने वाली Maruti Alto से भी छोटी है. Suzuki e-Sky की लंबाई 3,395 मिमी, चौड़ाई 1,475 मिमी और ऊंचाई 1,625 मिमी है.
Photo: suzuki.co.jp
Alto K10 की बात करें तो ये कार 3,530 मिमी लंबी, 1,490 मिमी चौड़ी और इसकी उंचाई तकरीबन 1,520 मिमी है. यानी लंबाई में e-Sky ऑल्टो से भी छोटी है.
Photo: suzuki.co.jp
1,030 किलोग्राम वजन वाली Suzuki e-Sky को ख़ास तौर पर सिटी ट्रैफिक और डेली यूज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.
Photo: suzuki.co.jp
कार का व्हीलबेस 2,460 मिमी है. लंबाई में कम होने के बावजूद यह व्हीलबेस केबिन में बेहतर स्पेस देने में पूरी मदद करता है.
Photo: suzuki.co.jp
Suzuki e-Sky का एक्सटीरियर डिजाइन काफी सिंपल और फंक्शनल रखा गया है. इसमें LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जो काफी हद तक Alto की याद दिलाते हैं.
Photo: suzuki.co.jp
साइड प्रोफाइल में भी डिजाइन को सिंपल रखने की कोशिश की गई है. A-पिलर और B-पिलर को ब्लैक फिनिश मिलती है, जबकि टर्न इंडिकेटर्स फ्रंट फेंडर पर लगाए गए हैं.
Photo: suzuki.co.jp
रियर प्रोफाइल में Suzuki ने रूफ स्पॉयलर दिया है, जिसमें टेललाइट्स को जगह दी गई है. टेलगेट पर e-Sky की बैजिंग भी मिलती है.
Photo: suzuki.co.jp
e-Sky के केबिन में माउंटेड कंट्रोल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. डैशबोर्ड का डिजाइन फ्लैट और टेबल जैसा है, जिससे छोटी चीजें रखने के लिए स्टोरेज स्पेस मिलते हैं.
Photo: suzuki.co.jp
कार में फैब्रिक सीट्स दी गई हैं, जबकि बाईं तरफ ब्लाइंड-स्पॉट मिरर भी मिलता है. ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का सिलेक्टर स्टीयरिंग के काफी करीब लगाया गया है.
Photo: suzuki.co.jp
e-Sky में 10.1 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन दिया गया है. इसके साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस गो और व्हीकल-टू-लोड (V2L) फीचर भी मिलता है.
Photo: suzuki.co.jp
V2L फीचर की मदद से कार की बैटरी का इस्तेमाल दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को पावर देने के लिए किया जा सकता है.
Photo: suzuki.co.jp
कंपनी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक कार स्टैंडर्ड तौर पर टू-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी और एक बार चार्ज करने पर 310 किलोमीटर तक की रेंज देगी.
Photo: suzuki.co.jp
इंडिया लॉन्च के बारे में अभी कोई जानकार सामने नहीं आई है. लेकिन यदि ये कार इंडिया आती है तो मूल रूप से एमजी कॉमेट को टक्कर देगी.
Photo: suzuki.co.jp