भारत में इस स्कूटर की बंपर डिमांड, 14 लाख से ज्यादा हुई सेल 

19 May 2026

By: Aajtak Auto

जमकर खरीद रहे हैं लोग

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में सुजुकी के दो दमदार स्कूटर मौजूद हैं. Suzuki Burgman Street ब्रांड का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है. 

Photo: suzukimotorcycle.co.in

बर्गमैन की रिकॉर्ड सेल

सबसे ज्यादा बिक्री सुजुकी एक्सेस 125 की है. उसके बाद आता कंपनी का बोल्ड लुक वाला सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट स्कूटर. इस स्कूटर की सेल्स ने नया रिकॉर्ड बना लिया है.

Photo: suzukimotorcycle.co.in

कितनी यूनिट्स बिकी हैं?

वित्तवर्ष 2026 सुजुकी बर्गमैन के लिए एक दमदार साल रहा है. कंपनी ने इस साल बर्गमैन की 2.87 लाख यूनिट्स को बेच दिया है.

Photo: suzukimotorcycle.co.in

2018 में हुआ था लॉन्च 

ये भारत का 7वां सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है. जुलाई 2018 में लॉन्च होने से लेकर मार्च 2026 तक इस स्कूटर की 11.6 लाख यूनिट्स भारत में बिकी हैं.

Photo: suzukimotorcycle.co.in

14 लाख के पार पहुंची सेल

वहीं कंपनी ने इसकी 2.5 लाख यूनिट्स को एक्सपोर्ट भी किया है. यानी ओवर ऑल सेल 14.1 लाख यूनिट्स तक पहुंच जाती है. 

Photo: suzukimotorcycle.co.in

25% है हिस्सेदारी 

इस दौरान सुजुकी इंडिया की कुल सेल का 25 फीसदी हिस्सा इस स्कूटर के जरिए आया है. वहीं सुजुकी एक्सेस 125 की हिस्सेदारी 70 फीसदी है. 

Photo: suzukimotorcycle.co.in

FY2026 में कितनी हुई सेल

वित्तवर्ष 2026 में सुजुकी बर्गमैन की 2.87 लाख यूनिट्स बिकी हैं. ये साल स्कूटर के लिए बेहतरीन साबित हुआ है. इसकी सेल ईयर-ऑन-ईयर 25 फीसदी बढ़ी है.

Photo: suzukimotorcycle.co.in

कितनी है कीमत? 

बर्गमैन स्ट्रीट कई वेरिएंट्स में आता है. इसकी कीमत 1,01,944 रुपये एक्स शोरूम नई दिल्ली से शुरू होती है. ये कीमत राइड कनेक्ट एडिशन की है. 

Photo: suzukimotorcycle.co.in

दमदार इंजन मिलता है

इस स्कूटर में 124सीसी का एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर फ्यूल इंजेक्शन इंजन मिलता है. इसमें सीवीटी ट्रांसमिशन मिलता है, जिससे राइड क्वालिटी बेहतर होती है. 

Photo: suzukimotorcycle.co.in

Read Next