21 July 2026
By: Aaj Tak Auto
देश की प्रमुख टू-व्हीलर हेलमेट निर्माता कंपनी Studds ने घरेलू बाजार में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नया ट्रूपर ट्रेल हेलमेट लॉन्च किया है.
Photo: studds.com
मॉड्यूलर हेलमेट लाइनअप में आने वाले इस नए Trooper Trail की कीमत 2,125 रुपये रखी गई है.
Photo: studds.com
Studds Trooper Trail को कुल 6 अलग-अलग कलर कॉम्बिनेशन में उतारा गया है. ग्राहक इसे ग्लॉस और मैट दोनों फिनिश में खरीद सकते हैं.
Photo: studds.com
कंपनी का कहना है कि, इसमें सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा गया है और यह हेलमेट मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज साइज में उपलब्ध होगा.
Photo: studds.com
इसमें शेल पर शार्प लाइंस और लेयर्ड पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसका लुक स्पोर्टी और अग्रेसिव नजर आता है.
Photo: studds.com
इस वेरिएंट में खास कलर-शिफ्टिंग पेंट दिया गया है, जो रोशनी और देखने के एंगल के हिसाब से ब्लू और टील रंग में बदलता दिखाई देता है.
Photo: studds.com
बता दें कि, Trooper सीरीज में पहली बार इस तरह की फिनिश दी गई है. यानी सड़क पर चलते वक्त आपको यह हेलमेट रंग बदलता हुआ नज़र आएगा.
Photo: studds.com
Trooper Trail में फ्लिप-अप चिन सेक्शन दिया गया है. यानी जरूरत पड़ने पर राइडर हेलमेट का सामने वाला हिस्सा ऊपर उठा सकता है.
Photo: studds.com
Trooper Trail में हाई-इम्पैक्ट ABS आउटर शेल दिया गया है. इसके साथ रेगुलेटेड डेंसिटी वाला EPS लाइनर मिलता है, जो टक्कर के समय इम्पैक्ट को कम करता है.
Photo: studds.com
यह हेलमेट ISI (BIS) और DOT दोनों सेफ्टी सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे इसकी सेफ्टी और बढ़ जाती है.
Photo: studds.com
इस हेलमेट में स्क्रैच-रेजिस्टेंट वाइजर, टूल-फ्री क्विक रिलीज वाइजर मैकेनिज्म, हाइपोएलर्जेनिक, रिमूवेबल लाइनर और लोअर ट्रिम दिया गया है.
Photo: studds.com
इसके अलावा क्विक रिलीज चिन स्ट्रैप और स्टेनलेस स्टील बकल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसका ABS शेल और इम्पैक्ट एब्जॉर्बिंग EPS लाइनर इसे और बेहतर बनाते हैं.
Photo: studds.com
ये नया Trooper Trail हेलमेट कंपनी के अधिकृत डीलरशिप, एक्सक्लूसिव STUDDS स्टोर और कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है.
Photo: studds.com