28 May 2026
By; Aaj Tak Auto
देश की प्रमुख टू-व्हीलर हेलमेट निर्माता STUDDS ने भारतीय बाजार में अपना नया Helios Effect हेलमेट लॉन्च कर दिया है.
Photo: studds.com
यह कंपनी की प्रीमियम Helios सीरीज का नया वेरिएंट है. कंपनी ने इसे स्टाइलिश डिजाइन और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश किया है.
Video: Insta/@studdshelmets
खास बात यह है कि इसमें एंटी-फॉग तकनीक वाला डुअल वाइजर दिया गया है, जो ठंड, बारिश और नमी वाले मौसम में भी साफ विजन बनाए रखने में मदद करता है.
Photo: studds.com
नया हेलमेट ISI (BIS) और DOT सेफ्टी सर्टिफिकेशन के साथ आता है. इसकी शुरुआती कीमत 3,445 रुपये रखी गई है.
Photo: studds.com
यह हेलमेट 6 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होगा और इसमें ग्लॉसी और मैट दोनों फिनिश का विकल्प मिलेगा.
Photo: studds.com
इसमें सिलिकॉन कोटेड डुअल वाइजर सिस्टम दिया गया है. इसमें एक क्लियर आउटर वाइजर और एक स्मोक्ड इनर सन वाइजर मिलता है.
Vidoe: Insta/@studdshelmets
कंपनी का दावा है कि इसके वाइजर पर खास एंटी-फॉग फिल्म लगाई गई है, जो करीब 100 सेकेंड तक धुंध जमने से रोक सकती है.
Photo: studds.com
इससे बारिश, ठंड और ज्यादा नमी वाले मौसम में भी राइडर को बेहतर विजिबिलिटी मिलती है और बाइक राइडिंग में सुविधाजनक होती है.
Photo: studds.com
हेलमेट में हाई-इम्पैक्ट ABS शेल दिया गया है, जिसे एयरोडायनामिक स्पॉइलर के साथ डिजाइन किया गया है ताकि तेज रफ्तार में भी बेहतर स्टेबिलिटी मिले.
Photo: studds.com
कंपनी ने इसके आउटर शेल को हाई-इम्पैक्ट इंजीनियरिंग थर्मोप्लास्टिक से बनाया है, जिससे हेलमेट मजबूत भी रहता है और वजन भी ज्यादा नहीं बढ़ता.
Photo: studds.com
इसके अंदर हाइपोएलर्जेनिक मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे लंबे समय तक पहनने पर स्किन इरिटेशन का खतरा कम हो जाता है.
Photo: studds.com
जो लोग चश्मा पहनते हैं, उनके लिए भी इसमें खास जगह दी गई है ताकि लंबे सफर में कान या चेहरे पर दबाव महसूस न हो.
Photo: studds.com
Helios Effect का वजन करीब 1.4 किलोग्राम है. यह तीन साइज में उपलब्ध है, जिसमें मिडियम (57 सेमी), लार्ज (58 सेमी) और एक्स्ट्रा-लार्ज (60 सेमी) शामिल है.
Photo: studds.com