धुंध में भी विजिबिलिटी, एडवांस सेफ्टी! ब्लड ग्रुप वाला हेलमेट लॉन्च

7 May 2026

By; Aaj Tak Auto

स्टीलबर्ड का नया हेलमेट लॉन्च

देश की प्रमुख हेलमेट निर्माता कंपनी स्टीलबर्ड ने अपना नया और एडवांस हेलमेट SB-120 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है.

Phoot: ITG

कीमत और वेरिएंट

ये हेलमेट दो वेरिएंट में आता है. इसका सिंगल कलर मॉडल 3,999 रुपये में मिलता है, जबकि डिकल वेरिएंट की कीमत 4,499 रुपये है.

Phoot: ITG

दमदार सेफ्टी का दावा

यह हेलमेट कई इंटरनेशनल सेफ्टी सर्टिफिकेशन के साथ आता है. इसमें ISI (IS 4151:2015), DOT (FMVSS 218) और ECE R22.06 जैसे स्टैंडर्ड शामिल हैं. 

Phoot: ITG

कैसे बना है ये हेलमेट

हेलमेट का बाहरी हिस्सा एडवांस पॉलिमर और फाइबरग्लास से बनाया गया है, जो इसे मजबूत और इम्पैक्ट रेसिस्टेंट बनाता है.

Phoot: ITG

एयरोडायनामिक डिजाइन

इसका एयरोडायनामिक डिजाइन और रियर स्पॉइलर हाई स्पीड पर बेहतर स्टेबिलिटी देने में मदद करता है.

Phoot: ITG

टिंटेड सन वाइजर

SB-120 में राइडर की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है. इसमें टिंटेड सन वाइजर दिया गया है, जो तेज धूप में आंखों को आराम देता है.

Phoot: ITG

फॉग में विजिबिलिटी

इसके अलावा पिनलॉक 30 एंटी-फॉग सिस्टम भी मिलता है, जिससे ठंड या बारिश में विजिबिलिटी बनी रहती है. 

Phoot: ITG

मिलते हैं ये फीचर्स

हेलमेट के अंदर वेंटिलेशन सिस्टम, ब्रीदेबल मेश, रिमूवेबल और वॉशेबल पैड्स दिए गए हैं. साथ ही लो लाइट में विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए रिफ्लेक्टिव एलिमेंट्स भी मौजूद हैं.

Phoot: ITG

हेलमेट बताएगा ब्लड ग्रुप

इसमें यूजर के ब्लड ग्रुप को आइडेंटिफाई करने वाला स्टिकर भी दिया जाएगा, जो इमरजेंसी में मददगार साबित हो सकता है. 

Phoot: ITG

इमरजेंसी में सेफ्टी

सेफ्टी को और मजबूत बनाने के लिए इसमें क्विक रिलीज चीक पैड सिस्टम दिया गया है, जिससे एक्सीडेंट की स्थिति में हेलमेट को आसानी से हटाया जा सकता है. 

Phoot: ITG

कई साइज में मिलेगा हेलमेट

यह हेलमेट चार अलग-अलग साइज में उपलब्ध है, जिनमें 540 mm, 560 mm, 580 mm और 590 mm शामिल हैं.

Phoot: ITG

क्या कहते हैं MD

स्टीलबर्ड हेलमेट के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कपूर के मुताबिक, SB-120 कंपनी की फाइटर सीरीज का अपग्रेड वर्जन है.

Phoot: ITG

चुन सकते हैं कई ऑप्शन

राइडर्स अपनी पसंद के अनुसार डबल डी-रिंग या माइक्रोमैट्रिक बकल का विकल्प चुन सकते हैं.

Phoot: ITG

Read Next