969 रुपये के इस हेलमेट की धूम! 1 करोड़ लोगों ने खरीदा, जानें क्या है ख़ास

19 April 2026

Credit: Credit Name

बढ़ रही हेलमेट की अहमियत

भारत में दोपहिया वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच हेलमेट की अहमियत अब पहले से ज्यादा समझी जा रही है.

Video: ITG

स्टीलबर्ड की बड़ी सफलता

इसी बीच स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया लिमिटेड ने अपनी ROX हेलमेट सीरीज के साथ एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. 

Photo: Insta/@steelbird.helmets

बिक गए 1 करोड़ हेलमेट

कंपनी ने ऐलान किया है कि, देशभर में नए ROX सीरीज के 1 करोड़ से ज्यादा हेलमेट बेचे जा चुके हैं.

Photo: Insta/@steelbird.helmets

कम दाम, ज्यादा भरोसा

कंपनी के मुताबिक ROX हेलमेट सीरीज की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसकी किफायती कीमत है. इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 969 रुपये रखी गई है. 

Photo: Insta/@steelbird.helmets

युवाओं के बीच मशहूर

कम दाम में बेहतर क्वॉलिटी के चलते लोग इस हेलमे को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. खासकर युवाओं के लिए इसे खरीदना आसान हो गया है.

Photo: Insta/@steelbird.helmets

ISI सर्टिफाइड

ISI सर्टिफाइड होने के कारण ये हेलमेट सुरक्षा के मानकों पर भी खरे उतरते हैं. यही वजह है कि शहरों से लेकर गांवों तक इनकी मांग तेजी से बढ़ी है.

Photo: Insta/@steelbird.helmets

बढ़ता नेटवर्क

Steelbird का मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भी इस सफलता में बड़ी भूमिका निभा रहा है. कंपनी ने टियर-1, टियर-2 शहरों और ग्रामीण इलाकों तक अपनी पहुंच बनाई है. 

Photo: Insta/@steelbird.helmets

क्या कहते हैं MD

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कपूर ने इस उपलब्धि को सिर्फ बिजनेस सफलता नहीं बल्कि लोगों के भरोसे की जीत बताया. 

Photo: ITG

किफायती हेलमेट पर भी भरोसा

उन्होंने कहा कि 1 करोड़ हेलमेट का आंकड़ा पार करना इस बात का सबूत है कि लाखों लोग कंपनी पर भरोसा कर रहे हैं.

Photo: ITG

कैसी है कंपनी की सेल्स

Steelbird ने पिछले फाइनेंशियल ईयर (FY2025) में 87 लाख हेलमेट की बिक्री की थी और अब कंपनी आगे और विस्तार की तैयारी में है.

Photo: Insta/@steelbird.helmets

कैसा है ROX सीरीज

Steelbird Rox सीरीज कई अलग-अलग कलर ऑप्शन में आता है. तकरीबन 800 ग्राम वजनी ये हेलमेट बेसिक फीचर्स से लैस है, लेकिन मजबूती काफी बेहतर है.

Photo: Insta/@steelbird.helmets

Read Next