बच्चों के लिए ISI मार्क स्पेशल हेलमेट लॉन्च, कीमत बस इतनी

13 July 2026

By: Aaj Tak Auto

बच्चों के लिए हेलमेट जरूरी

बाइक पर बच्चों को अपने साथ बैठाकर सफर करना आम बात है, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर लोग अक्सर हेलमेट पर उतना ध्यान नहीं देते.

Photo: Freepik

Steelbird Doodle

अब इसी जरूरत को देखते हुए देश की प्रमुख हेलमेट कंपनी स्टीलबर्ड ने बच्चों के लिए खास ISI सर्टिफाइड हेलमेट रेंज 'Doodle' लॉन्च किया है.

Photo: ITG

कीमत है इतनी

कंपनी का कहना है कि यह हेलमेट बच्चों के सिर की बनावट और सेफ्टी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 999 रुपये रखी गई है.

Photo: ITG

पिलियन राइडर्स के लिए

यह हेलमेट खास तौर पर बाइक के पीछे बैठने वाले बच्चों यानी पिलियन राइडर्स के लिए बनाया गया है. 

Photo: ITG

वजन है इतना

कंपनी के मुताबिक Doodle हेलमेट का वजन करीब 700 ग्राम है, जिससे छोटे बच्चों के लिए इसे पहनना आसान रहेगा.

Photo: ITG

अलग-अलग साइज

यह हेलमेट स्पॉयलर और नॉन-स्पॉयलर दोनों दोनों ऑप्शन में आता है. ये हेलमेट 50 सेमी से लेकर 58 सेमी तक के अलग-अलग साइज में मिलेगा.

Photo: ITG

मिलेगी सही फीटिंग

इसके साइज XXXS से लेकर M तक रखे गए हैं ताकि अलग-अलग उम्र के बच्चों के लिए सही फिट मिल सके.

Photo: ITG

मिलते हैं कई सेफ्टी फीचर्स

Steelbird Doodle हेलमेट में साइज के अनुसार EPS लाइनर, मजबूत ABS आउटर शेल, एनर्जी एब्जॉर्बिंग लाइनर, पॉलीकार्बोनेट वाइजर दिया गया है.

Photo: ITG

एडवांस है हेलमेट

इसके अलावा बेहतर एयर फ्लो के लिए वेंटिलेशन चैनल और माइक्रोमैट्रिक बकल रिटेंशन सिस्टम जैसे कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

Photo: ITG

क्या कहते हैं MD

स्टीलबर्ड के MD राजीव कपूर ने कहा कि Doodle हेलमेट को खास तौर पर बच्चों की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर डेवलप विकसित किया गया है. 

Photo: ITG

रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा

कंपनी ने बताया कि यह हेलमेट पूरे भारत में उसके डीलर नेटवर्क और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. 

Photo: ITG

Read Next