600KM रेंज, 1000 लीटर बूट स्पेस! आ रही है 7-इलेक्ट्रिक कार PEAQ

31 March 2026

By; Ashwin Satyadev

Skoda Peaq से उठा पर्दा

इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में अब एक दिग्गज प्लेयर की एंट्री होने जा रही है. Skoda ने अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी Peaq से पर्दा उठा दिया है.

Photo: Skoda.com

Vision 7 S कॉन्सेप्ट पर बेस्ड

पिछले साल ऑटो एक्सपो में दिखाए गए Vision 7 S कॉन्सेप्ट के बाद अब इसका प्रोडक्शन मॉडल सामने आया है.

Photo: skoda-storyboard.com

भारत में लॉन्च की उम्मीद

खास बात यह है कि इसका भारत में आना भी लगभग तय माना जा रहा है, जिससे EV सेगमेंट में मुकाबला और तेज होगा.

Photo: skoda-storyboard.com

Innova को टक्कर

इतना ही नहीं अपने साइज, स्पेस और सीटिंग कैपेसिटी के चलते ये 7-सीटर कार सीधे तौर पर सेगमेंट की लीडर Toyota Innova को टक्कर देगी.

Photo: skoda-storyboard.com

कैसी है Skoda Peaq

Skoda Peaq एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी है, जिसे कंपनी अपने EV पोर्टफोलियो के सबसे ऊपर रखेगी.

Photo: skoda-storyboard.com

कितनी बड़ी है कार

यह Skoda की अब तक की सबसे बड़ी कार होगी. इसकी लंबाई करीब 4,874mm है, जबकि व्हीलबेस 2,965mm रखा गया है.

Photo: skoda-storyboard.com

बूट स्पेस और प्रैक्टिकलिटी

5-सीटर वर्जन में Peaq का बूट स्पेस 1,010 लीटर तक होगा, जो Skoda की किसी भी कार से ज्यादा है. वहीं 7-सीटर में यह 299 लीटर रहेगा.

Photo: skoda-storyboard.com

डिजाइन 

कंपनी का कहना है कि 4.9 मीटर लंबी यह SUV रोड पर काफी दमदार दिखेगी. लॉन्च के समय 10 अलग-अलग कलर ऑप्शन मिलेंगे.

Photo: skoda-storyboard.com

स्पोर्टी मॉडल भी होगा पेश

Sportline वर्जन भी आएगा, जो ज्यादा स्पोर्टी डिजाइन देगा. इसमें पहली बार फ्लश डोर हैंडल दिए जाएंगे, जो आजकल काफी ट्रेंड में हैं.

Photo: skoda-storyboard.com

बड़े अलॉय व्हील

इस बड़ी इलेक्ट्रिक कार को 19 से 21 इंच तक के बड़े अलॉय व्हील ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा.

Photo: skoda-storyboard.com

इंटीरियर 

Peaq का इंटीरियर 5 और 7 दोनों सीटिंग ऑप्शन में आएगा. थर्ड-रो यानी तीसरी पंक्ति में भी अच्छा स्पेस मिलने की उम्मीद है.

Photo: skoda-storyboard.com

ख़ास मटेरियल का इस्तेमाल

स्कोडा का कहना है कि, इसमें Techtona मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो सिंथेटिक लेदर का विकल्प है.

Photo: skoda-storyboard.com

रिलैक्स पैकेज

इस SUV में रिलैक्स पैकेज मिलेगा, जिसमें मसाज सीट, इलेक्ट्रिक फुटरेस्ट और आरामदायक सीटें होंगी. 

Photo: skoda-storyboard.com

टचस्क्रीन

इसमें 13.6-इंच टचस्क्रीन, 10-इंच डिजिटल क्लस्टर और AR हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

Photo: skoda-storyboard.com

बैटरी, रेंज 

स्कोडा का दावा है कि, एंट्री लेवल वर्जन भी 460 किमी से ज्यादा की रेंज देगा, जबकि टॉप वेरिएंट 600 किमी से ज्यादा चलेगा.

Photo: skoda-storyboard.com

Read Next