11 June 2026
By: Aajtak Auto
स्कोडा भारतीय बाजार में नई एसयूवी लाने वाली है. Skoda Kodiaq RS की बुकिंग 22 जून से शुरू हो रही है. ये कार जल्द ही भारत में लॉन्च होगी.
Photo: skoda-storyboard.com
कोडियाक कंपनी की पहली एसयूवी होगी, जिसे आरएस ट्रीटमेंट मिलेगा. इसमें कई सारे स्पोर्टी एलिमेंट्स जोड़े जाएंगे और दमदार इंजन मिलेगा.
Photo: skoda-storyboard.com
कार में 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा. ये कार भारत में पूरी तरह से इंपोर्ट की जाएगी और पहले बैच में सिर्फ 50 यूनिट्स ही भारत आएंगी.
Photo: skoda-storyboard.com
अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं, तो 22 जून के लिए तैयार रहिए. बुकिंग शुरू होते ही आपको इसे बुक करना होगा.
Photo: skoda-storyboard.com
स्कोडा ऐसा पहली बार किसी कार के साथ नहीं कर रही है. इससे पहले कंपनी ने स्कोडा ओक्टाविया आरएस की 100 यूनिट्स को भारत मंगाया था.
Photo: skoda-storyboard.com
स्कोडा इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने बताया, 'ये स्कोडा मोटरस्पोर्स की 125वीं और आरएस बैजिंग की 50वीं एनिवर्सरी है.'
Photo: skoda-storyboard.com
उन्होंने बताया कि इस मौके पर कोडियाक से बेहतर क्या हो सकता था. भारत में आरएस बैजिंग को बहुत से लोग पसंद करते हैं इसलिए हम कोडियाक आरएस ला रहे हैं.
Photo: skoda-storyboard.com
कार में 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 265 एचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. कंपनी की मानें, तो ये भारत की सबसे फास्ट स्कोडा कार होगी.
Photo: skoda-storyboard.com
इसमें 7 स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स और ऑल व्हील ड्राइव लेआउट मिलेगा. ये कार 50 से 55 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आ सकती है.
Photo: skoda-storyboard.com