20 May 2026
By: Aajtak Auto
स्कोडा ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी को अनवील कर दिया है. हम बात कर रहे हैं Skoda Epiq (स्कोडा एपिक) की.
Photo: skoda-auto.com
इस कार का प्रोडक्शन मिड 2026 में शुरू हो सकता है. ये स्कोडा के ईवी पोर्टफोलियो में एलरोक और एन्याक से नीचे लॉन्च होगी.
Photo: skoda-auto.com
ये कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसका सीधा मुकाबाला रेनो 4, किआ ईवी2 और फॉक्सवैगन आईडी से होगा.
Photo: skoda-auto.com
स्कोडा का कहना है कि ये कार ICE व्हीकल के लगभग बराबर कीमत पर आएगी. यूके में इसकी कीमत 24,950 यूरो (लगभग 32.34 लाख रुपये) है.
Photo: skoda-auto.com
एपिक 4171 एमएम लंबी, 1798 एमएम चौड़ी और 1581 एमएम ऊंची है. कार में 475 लीटर का बूट और 25 लीटर का ट्रंक फ्रंट में मिलता है.
Photo: skoda-auto.com
कार के कैबिन में यूजेबिलिटी का ध्यान रखा गया है. इसमें 13 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 5 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा.
Photo: skoda-auto.com
कार दो बैटरी पैक के साथ आएगी. एंट्री लेवल वर्जन में 37kWh की बैटरी मिलती है, जो लगभग 305 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है.
Photo: skoda-auto.com
वहीं 52kWh बैटरी पैक वाले वेरिएंट में 208 बीएचपी पावर वाला मोटर मिलता है, जो लगभग 425 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है.
Photo: skoda-auto.com
कार 105 kW की चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसे 10 से 80 परसेंट तक चार्ज होने में सिर्फ 25 मिनट का वक्त लगता है. ये फ्रंट व्हील ड्राइव एसयूवी है.
Photo: skoda-auto.com