3 September 2026
By: Aaj TaK Auto
इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में अब मुकाबला सिर्फ स्टाइल और स्पीड का नहीं रहा, बल्कि लंबी रेंज और जरूरतों को पूरा करने वाले प्रैक्टिकल फीचर्स भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं.
PhotO: Atherenergy.com
इसी बीच बेंगलुरु के इलेक्ट्रिक टूव्हीलर स्टार्टअप Simple ने अपना नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Wave भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है.
Photo: ITG
कंपनी ने इसे अपने मौजूदा One और One S की तुलना में ज्यादा मास-मार्केट और फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है.
Photo: Simpleenergy.in
Simple Wave की शुरुआती कीमत 1.10 लाख रुपये एक्स-शोरूम, बेंगलुरु रखी गई है. कंपनी की इसकी ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है.
Photo: Simpleenergy.in
Simple Wave को कंपनी के One स्कूटर प्लेटफॉर्म के अपडेटेड वर्जन पर तैयार किया गया है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव रियर सस्पेंशन में देखने को मिलता है.
Photo: Simpleenergy.in
जहां One में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है, वहीं Wave में ट्विन-शॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है. इस स्कूटर में सेगमेंट की सबसे लंबी 920 मिमी की सीट दी गई है.
Photo: Simpleenergy.in
Wave में कुल 70 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है. इसमें से 63 लीटर जगह अंडर-सीट स्टोरेज के तौर पर सीट के नीचे दी गई है.
Photo: Simpleenergy.in
इसके अलावा फ्रंट एप्रन में 3 लीटर का क्यूबी स्पेस और राइडर की सीट के बाईं तरफ 4 लीटर का क्विक-एक्सेस पॉकेट दिया गया है.
Photo: Simpleenergy.in
Simple Wave चार वेरिएंट में आता है. बेस मॉडल Wave S में 2.2kWh और 2.7kWh बैटरी ऑप्शन मिलता है. जो क्रमशः 110 किमी और 132 किमी रेंज देते हैं.
Photo: Simpleenergy.in
इसके ऊपर Wave वेरिएंट में 3.7kWh बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 171 किमी की IDC रेंज देने में सक्षम है.
Photo: Simpleenergy.in
टॉप-स्पेक Wave Plus में 5kWh बैटरी पैक मिलता है. जो सिंगल चार्ज में 243 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है.
Photo: ITG
स्कूटर के हायर वेरिएंट में 7-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. वहीं लोअर वेरिएंट के ग्राहक TFT या ब्लैक LCD क्लस्टर के ऑप्शन चुन सकते हैं.
Photo: Simpleenergy.in
Wave के लोअर वेरिएंट में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं, जिनमें इको एक्स, इको और राइड शामिल हैं. इसकी टॉप स्पीड 75 किमी प्रतिघंटा है.
Photo: Simpleenergy.in
वहीं हायर वेरिंएट में स्पोर्ट मोड भी जोड़ा गया है. जिससे इसकी टॉप स्पीड बढ़कर 90 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच जाती है.
Photo: Simpleenergy.in
ड्रम ब्रेक से लैस इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के सभी वेरिएंट में कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) को बतौर स्टैंडर्ड रखा गया है.
Photo: Simpleenergy.in
कंपनी ने घोषणा की है कि इसकी डिलीवरी 25 सितंबर से शुरू होगी. हालांकि, अभी हायर वेरिएंट की कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है.
Photo: Simpleenergy.in