5.38 मीटर लंबी, 5 करोड़ कीमत, खास है शाहरुख खान की विदेशी SUV

16 May 2026

By: Aajtak Auto

किंग खान की कारें

ऑटोमोबाइल वर्ल्ड की कुछ बेहतरीन और लग्जरी कारें बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के पास हैं. उनके पास रोल्स-रॉयस कलिनन, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी जैसे कारें हैं.

Photo: ITG

जुड़ गया है नया नाम 

अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है. किंग खान ने कैडिलैक एस्केलेड को खरीदा है, जो एक दमदार और फुल साइज एसयूवी है. 

Photo: Cadillac

5 करोड़ है कीमत

वैसे ये अमेरिकी कार भारत में नहीं आती है. यानी इसे अमेरिका से मंगाया गया है. रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत में इस कार की इंपोर्ट के बाद कीमत 5 करोड़ तक पहुंच जाती है. 

Photo: Cadillac

अमेरिका में कीमत

अमेरिकी बाजार में कैडिलैक एस्केलेड का सबसे महंगा वर्जन 1.68 लाख डॉलर (लगभग 1.61 करोड़ रुपये) में आता है. हालांकि, ये एसयूवी कई मामलों में खास है. 

Photo: Cadillac

इंजन और पावर 

इसकी लंबाई 5382 एमएम और ऊंचाई 1948 एमएम है. ये कार 6.2 लीटर के वी8 पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 420एचपी की पावर जनरेट करता है.

Photo: Cadillac

6.5 Sec में पकड़ लेगी स्पीड

इंजन 624 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 10 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है. ये कार सिर्फ 6.5 सेकंड में 100Kmph की स्पीड पकड़ लेती है. 

Photo: Cadillac

36 स्पीकर, OLED स्क्रीन

कार में 38 इंच की OLED ट्रिपल स्क्रीन मिलती है. इसके अलावा AKG ऑडियो सिस्टम, 36 स्पीकर, एयर सस्पेंशन और बहुत से फीचर्स मिलते हैं. 

Photo: Cadillac

कई सीटिंग ऑप्शन हैं 

ये कार मल्टीपल सीटिंग कॉन्फिग्रेशन में आती है. आप इसे 7 सीटर या 8 सीटर कॉन्फिग्रेशन में खरीद सकते हैं. वहीं सभी कैप्टन सीट वाला 6 सीटर ऑप्शन भी आता है. 

Photo: Cadillac

मूवीज में आ चुकी है नजर

इस कार को आपने कई मूवीज में भी देखा होगा. खासकर हॉडीवुड मूवीज दि मैट्रिक्स रिलोडेड, दि लैंगओवर, दि सोप्रानोस जैसे मूवीज में ये नजर आई है.

Photo: Cadillac

Read Next