क्या खतरनाक है नई कार की स्मेल? कैसे आती है ये महक

2 August 2026

By: AShwin Satyadev

नई कार की 'महक'

नई कार खरीदने का सपना लगभग हर किसी का होता है. शोरूम में जैसे ही नई कार का दरवाजा खुलता है, सबसे पहले जो चीज महसूस होती है, वह है उसकी खास खुशबू. 

Photo: ITG

नई कार की पहचान

कई लोग इसे नई कार की पहचान मानते हैं. कुछ लोग तो कहते हैं कि अगर कार में 'नई कार वाली खुशबू' नहीं है, तो मजा ही नहीं आया.

Photo: Hyundai.com

कहां से आती है ये महक

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर यह खुशबू आती कहां से है? क्या कोई कंपनी कार में खास परफ्यूम छिड़कती है, या इसके पीछे कोई विज्ञान है.

Photo: Hyundai.com

ये है असल वजह

नई कार की खुशबू किसी एक इत्र या परफ्यूम की वजह से नहीं आती. यह कार के अंदर इस्तेमाल होने वाली अलग-अलग मैटेरियल्स की वजह से आती है.

Photo: ITG

केमिकल का खेल

दरअसल, यह इन मैटेरियल्स से निकलने वाले केमिकल कम्पाउंड्स का ही मिक्सचर होती है.

Photo: ITG

निकलती है गैस

कार के डैशबोर्ड, सीटें, फोम, प्लास्टिक, रबर, कारपेट, गोंद (Adhesives), पेंट, सीलेंट और फैब्रिक जैसी कई चीजें फैक्ट्री से निकलने के बाद कुछ समय गैस रिलीज करती हैं.

Photo: Renault.co.in

ऑफ-गैसिंग

इस प्रोसेस को ऑफ-गैसिंग (Off-gassing) कहते है. यही गैसें मिलकर नई कार की वह खास खुशबू बनाती हैं, जिसे लोग "New Car Smell" के नाम से जानते हैं.

Photo: Li Auto

हर कार की महक अलग

अगर आपने अलग-अलग कंपनियों की नई कारों में बैठा हो, तो आपने महसूस किया होगा कि हर कार की खुशबू एक जैसी नहीं होती.

Photo: Li Auto

अलग मैटेरियल

इसकी वजह यह है कि हर कंपनी अलग तरह के प्लास्टिक, लेदर, फैब्रिक, फोम, ग्लू और इंटीरियर मटेरियल का इस्तेमाल करती है.

Photo: Mini

गंध पर काम

कई बड़ी ऑटो कंपनियां इंटीरियर की क्वालिटी के साथ-साथ उसकी गंध (Cabin Odour) पर भी काम करती हैं.

Photo: Maarutisuzuki.com

काम करती है एक टीम

कुछ कंपनियों के पास ऐसी टीमें होती हैं जो यह जांच करती हैं कि कार के अंदर कोई दुर्गंध या खराब लगने वाली गंध न हो और ग्राहक को बेहतर केबिन एक्सपीरिएंस मिले.

Photo: Global Suzuki

परफ्यूम का इस्तेमाल नहीं

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि कार में अलग से परफ्यूम डाला जाता है. कंपनियों बस ऐसे मैटेरियल चुनती हैं जिससे परेशान करने वाली गंध न निकले.

Photo: Global Suzuki

VOCs का खेल

नई कार की खुशबू बनाने वाले कई केमिकल कम्पाउंड्स को वोलाटाइल ऑर्गेनिग कम्पाउंड्स (VOCs) कहा जाता है.

Photo: Toyota.com

अलग-अलग केमिकल

इनमें फॉर्मल्डिहाइड, बेंजीन, टोल्यून और अन्य कम्पाउंड्स बहुत कम मात्रा में मौजूद होते हैं. समय के साथ इनकी मात्रा लगातार कम होती जाती है.

Photo: Toyota.com

इनमें भी VOCs

ये कम्पाउंड्स आपको बिल्डिंग मैटेरियल्स जैसे पेंट, वार्निश, एड्हेसिव या नए फर्नीचर, कार्पेट, क्लीनर, कॉस्मेटिक्स जैसे हाउस होल्ड सामनों में भी मिलेंगे.

Photo: Pexels

क्या खतरनाक है ये महक

हालांकि, ये महक खतरनाक नहीं है. लेकिन कुछ लोगों को नई कार से आने वाली महक परेशान जरूर कर सकती है. 

Photo: Pexels

एक्सपर्ट की सलाह

इसी वजह से एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि नई कार खरीदने के शुरुआती दिनों में कार को समय-समय पर हवा लगने दें.

Photo: cars.tatamotors.com

विंडो करें डाउन

अगर कार लंबे समय तक धूप में खड़ी रही हो, तो बैठने से पहले कुछ मिनट तक खिड़कियां खोल देना बेहतर माना जाता है.

Photo: cars.tatamotors.com

'न्यू कार फ्रैग्नेंस' 

हालांकि कुछ लोगों के लिए ये एक फ्रेश फील देती है. यही कारण है कि, बाजार में 'न्यू कार फ्रैग्नेंस' जैसे नामों से कई एयर फ्रेशनर और स्प्रे मिलते हैं. 

Photo: nasiol.in

Read Next