F1 जैसा लुक, फोर-व्हीलर बन जाती है ये 3 पहियों वाली अनोखी कार

26 March 2026

By; Aaj Tak Auto

Ryn FP3

अमेरिका के एक स्टार्टअप Ryn Motors ने अपनी नई और बेहद खास कार FP3 को पेश किया है, जो दिखने में बिल्कुल F1 कार जैसी लगती है.

Photo: Rynmotors.com

रोड लीगल डिज़ाइन

यह गाड़ी लाइटवेट, फास्ट और अनोखे डिजाइन के साथ आती है, जो फार्मूला वन डिजाइन होने के बावजूद रोड लीगल कार है. 

Photo: Rynmotors.com

सड़क और रेस ट्रैक

कंपनी का दावा है कि, अमेरिका में इसका रजिस्ट्रेशन प्राइवेट व्हीकल के तौर पर आसानी से हो सकता है. इसे सड़क पर भी चलाया जा सकता है और रेस ट्रैक पर भी. 

Photo: Rynmotors.com

बुकिंग शुरू

कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और इसकी डिलीवरी इसी साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है.

Photo: Rynmotors.com

डिजाइन 

Ryn FP3 का डिजाइन रेसिंग कार से इंस्पायर्ड है. इसमें सेमी-मोनोकोक चेसिस और नीचे स्पेस-फ्रेम स्ट्रक्चर है. ऊपर एल्युमिनियम शीट का इस्तेमाल किया गया है. 

Photo: Rynmotors.com

कैसा है कॉकपिट

गाड़ी में बीच में ड्राइवर के लिए कॉकपिट दिया गया है और सेफ्टी के लिए हेलो स्ट्रक्चर भी मौजूद है. 

Photo: Rynmotors.com

कन्वर्ट हो जाती है कार

कंपनी ने इसे पहले तीन पहियों के साथ लॉन्च किया है ताकि यह ऑटो-साइकिल नियमों में फिट हो सके. बाद में ग्राहक चाहें तो इसे चार पहियों में बदल सकते हैं.

Photo: Rynmotors.com

इंजन और परफॉर्मेंस

इसमें सुजुकी हायाबुशा का 1,340 सीसी का चार सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 210 HP की पावर और 163 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है.

Photo: Rynmotors.com

असली रेसिंग मशीन

कॉर्नरिंग के दौरान यह 2.6G तक का फोर्स जनरेट करती है, जो इसे एक असली रेसिंग मशीन बनाता है.

Photo: Rynmotors.com

वजन और स्पीड

खास बात यह है कि गाड़ी का वजन सिर्फ 517 किलोग्राम है, जिससे यह 0 से 96 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 2.8 सेकंड में पकड़ लेती है.

Photo: Rynmotors.com

कीमत और लॉन्च प्लान

Ryn FP3 की शुरुआती कीमत लगभग 78,499 डॉलर यानी करीब 73.72 लाख रुपये रखी गई है. वहीं टर्बो वर्जन की कीमत 101,499 डॉलर (95.32 लाख रुपये) है.

Photo: Rynmotors.com

Read Next