09 May 2026
By: Aajtak Auto
रॉयल एनफील्ड की पॉपुलैरिटी अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. बल्कि ये ब्रांड अब दुनियाभर में पॉपुलर हो चुका है.
Photo: royalenfield.com
लेटेस्ट ब्रांड फाइनेंस ऑटोमोटिव इंडस्ट्री 2026 की रिपोर्ट में ये भारतीय ब्रांड कई ग्लोबल ब्रांड से आगे निकल गया है. अब रॉयल एनफील्ड सिर्फ टोयोटा और बीएमडब्लू से पीछे है.
Photo: royalenfield.com
यानी ब्रांड फाइनेंस ऑटोमोटिव इंडस्ट्री 2026 की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. ऑडी और फेरारी चौथे और सांतवें पोजिशन पर पहुंच गए हैं.
Photo: royalenfield.com
रिपोर्ट में रॉयल एनफील्ड का ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स स्कोर 100 में से 88.9 पॉइंट है. साथ ही AAA रेटिंग मिली है. ग्लोबल टू-व्हीलर मार्केट में ब्रांड दूसरों से काफी आगे है.
Photo: royalenfield.com
रॉयल एनफील्ड की ओवरऑल ब्रांड वैल्यू भी बढ़ी है. कंपनी की ब्रांड वैल्यू 30 परसेंट की बढ़ोतरी के साथ 1.2 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है.
Photo: royalenfield.com
एक रेट्रो मोटरसाइकिल के तौर पर देखे जाने वाली रॉयल एनफील्ड के लिए ये किसी माइलस्टोन से कम नहीं है. इसकी वजह कंपनी का ग्लोबल एक्सपेंशन है.
Photo: royalenfield.com
ब्रांड ने पिछले कुछ वक्त में अपनी ग्लोबल मौजूदगी को बेहतर किया है. अब इस कंपनी की बाइक्स 80 देशों में मिलती हैं, जहां इसके 3200 रिटेल आउटलेट हैं.
Photo: royalenfield.com
कंपनी के 7 इंटरनेशनल सीकेडी असेंबली प्लांट्स भी हैं. इसकी वजह से कई प्रमुख मार्केट में ये ब्रांड अपनी मौजूदगी को बढ़ा पा रहा है.
Photo: royalenfield.com
रॉयल एनफील्ड की इस सफलता का एक कारण उनका प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है. कंपनी अभी भी क्लासिक स्टाइलिंग के साथ सिंपल इंजीनियरिंग को ऑफर करती है.
Video: Royal Enfield