3 मिनट में सोल्ड आउट हुई ये Royal Enfield, क्यों खास है बाइक 

31 July 2026

By: Aajtak Auto

हाथों-हाथ बिक गई बाइक

रॉयल एनफील्ड ने हाल में अपनी 650 सीसी बाइक का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया था. सिर्फ 3 मिनट में ही इस बाइक की सभी यूनिट्स सोल्ड आउट हो गईं.

Photo: royalenfield.com

सिर्फ 100 यूनिट्स हैं

हम बात कर रहे हैं रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 X रफ क्राफ्ट्स की. दुनिया भर में इस बाइक की सिर्फ 100 यूनिट्स लॉन्च की गई थी. 

Photo: royalenfield.com

सेल शुरू होते ही हुई खत्म

वहीं भारत के लिए तय की गई यूनिट्स सिर्फ 3 मिनट में ही बिक गईं. 30 जुलाई 2026 को शाम 7 बजे जैसे ही कंपनी ने इसकी सेल शुरू की, सभी यूनिट्स बिक गईं. 

Photo: royalenfield.com

इतने लोगों को मिलेगी 

इस मोटरसाइकिल को कंपनी ने कलेक्टर आइटम के तौर पर इंट्रोड्यूस किया था. दुनिया भर में इसकी 100 और भारत के लिए 25 यूनिट्स तैयार की गई थीं. 

Photo: royalenfield.com

यूनिक है हर बाइक

हर बाइक एक यूनिक नंबर के साथ आती है. यानी एक जैसी होते हुए भी एक दूसरे से अलग हैं, जो इस स्पेशल एडिशन को एक्सक्लूसिव भी बनाता है. 

Photo: royalenfield.com

कितनी है कीमत? 

भारत में इस बाइक की कीमत 5.75 लाख रुपये की एक्स शोरूम है. 15 जुलाई से 30 जुलाई तक रॉयल एनफील्ड ऐप पर इसके लिए रजिस्ट्रेशन चल रहा था. 

Photo: royalenfield.com

3 मिनट में Sold Out

फाइनल सेल शुरू होते ही इसकी सभी यूनिट्स सिर्फ 3 मिनट में बिक गईं. ये मोटरसाइकिल रफ क्राफ्ट के कस्टम बिल्ट कैलिबर रॉयल पर बेस्ड है. 

Photo: royalenfield.com

लिमिटेड एडिशन है बाइक

रॉयल एनफील्ड ने शॉटगन 650 को बेस की तरह इस्तेमाल किया, जिस पर रफ क्राफ्ट ने यूनिक डिजाइन कर बाइक को एक लिमिटेड एडिशन का रूप दिया. 

Photo: royalenfield.com

कलर और ग्राफिक

ये मोटरसाइकिल ग्लॉस जेट ब्लैक और मैट स्टेल्थ ब्लैक कलर में आती है, जिस पर गोल्डेन कलर की स्ट्रिप और ग्रे कलर में डिटेलिंग की गई है.

Photo: royalenfield.com

Read Next