16 July 2026
By: Aaj Tak Auto
अगर आप ऐसी मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं जिसे सड़क पर बहुत कम लोग चला रहे हों, तो Royal Enfield आपके लिए एक बेहद खास मॉडल लेकर आया है.
Photo: ITG
कंपनी ने Shotgun 650 के नए रफ क्रॉफ्ट एडिशन से पर्दा उठा दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपये रखी गई है.
Photo: ITG
यह लिमिटेड एडिशन बाइक पूरी दुनिया में सिर्फ 100 यूनिट में बनाई जाएगी, जबकि भारत के हिस्से में केवल 25 यूनिट आई हैं.
Photo: ITG
खास डिजाइन, नंबर वाली फ्यूल टैंक और प्रीमियम फिनिश के चलते यह बाइक कलेक्टर्स के लिए बेहद खास मानी जा रही है.
Photo: ITG
Royal Enfield इस यूनिक बाइक की ख़ास बात ये है कि, कंपनी ने Shotgun 650 रफ क्रॉफ्ट एडिशन मॉडल को अपनी फैक्ट्री से तैयार किया है.
Photo: ITG
इसका डिजाइन ताइवान की मशहूर कस्टम बाइक बनाने वाली कंपनी Rough Crafts की एक खास मोटरसाइकिल 'Caliber Royale' से इंस्पायर्ड है.
Photo: ITG
इस स्पेशल एडिशन को ग्लॉस जेट ब्लैक और मैट स्टील्थ ब्लैक कलर के कॉम्बिनेशन में तैयार किया गया है.
Photo: ITG
बाइक पर हाथ से बनाई गई गोल्ड लीफ स्ट्राइप्स, हल्के ग्रे एक्सेंट, कास्ट ब्रास 'Rough Crafts' बैज और हर बाइक पर अलग नंबर वाली फ्यूल टैंक दी गई है.
Photo: ITG
इसके अलावा ब्लैक बार और मिरर, क्विल्टेड लेदर सीट, कॉन्ट्रास्ट कट अलॉय व्हील और गोल्ड कलर के फ्रंट फोर्क ट्यूब इसे स्टैंडर्ड Shotgun 650 से अलग बनाते हैं.
Photo: ITG
Royal Enfield इस लिमिटेड एडिशन बाइक के साथ एक खास नंबर वाला आर्टवर्क भी देगी. इसमें Caliber Royale कस्टम बाइक का स्केच होगा.
Photo: ITG
इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही 648cc का पैरेलल-ट्विन, एयर और ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जो 47hp की पावर और 52.3Nm का टॉर्क देता है.
Photo: ITG
इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी ने इस एडिशन में सिर्फ डिजाइन और प्रीमियम इक्विपमेंट पर काम किया है.
Photo: ITG
कंपनी इस बाइक की बिक्री अपने 'Drop' फॉर्मेट के जरिए करेगी. अलग-अलग देशों में इसकी बिक्री 27 जुलाई से 30 जुलाई के बीच होगी.
Photo: ITG
भारत में 25 यूनिट की बिक्री 30 जुलाई को शाम 7 बजे शुरू होगी. ग्राहक 15 जुलाई से 30 जुलाई तक Royal Enfield App या कंपनी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
Photo: ITG