Royal Enfield ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बंद करनी पड़ी इस बाइक की बुकिंग

3 October 2026

By: Aaj Tak Auto

RE के लिए शानदार सितंबर

सितंबर का महीना Royal Enfield के लिए बेहद ही शानदार रहा है. ये कंपनी के इतिहास में सबसे ज्यादा मंथली सेल्स लेकर आया है.

Photo: Royalenfield.com

ऐतिहासक सेल

कंपनी ने इस महीने अपनी बिक्री का ऐसा आंकड़ा छुआ है, जो इससे पहले कभी हासिल नहीं हुआ था.

Photo: Royalenfield.com

करीब 1.34 लाख बाइक

कंपनी ने सितंबर में कुल 1,33,958 मोटरसाइकिलें बेची हैं. जो पिछले साल सितंबर में बेचे गए 1,24,328 यूनिट के मुकाबले 8 फीसदी ज्यादा है.

Photo: Royalenfield.com

1.21 लाख डोमेस्टिक सेल्स

कंपनी की घरेलू बिक्री 1,21,326 यूनिट रही. सालाना आधार पर इसमें 7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Photo: Royalenfield.com

एक्सपोर्ट भी बढ़ा

वहीं, कंपनी का एक्सपोर्ट भी बढ़ा है. सितंबर में 12,632 मोटरसाइकिलें दूसरे देशों में भेजी गईं. यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 17 फीसदी ज्यादा है.

Photo: Royalenfield.com

6 महीने में 7 लाख बाइक्स

पिछले 6 महीनों (अप्रैल-सितंबर) में कंपनी ने कुल 7,09,096 मोटरसाइकिलें बेची हैं. जो पिछले फाइनेंशियल ईयर के 5,91,903 यूनिट के मुकाबले 20% ज्यादा है.

Photo: Royalenfield.com

घरेलू बाजार में 6.42 लाख सेल

इन 6 महीनों में घरेलू बाजार में कुल 6,42,021 मोटरसाइकिलें बिकी, जो पिछले FY के इन्हीं महीनों में 5,21,482 यूनिट थीं. यानी 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

Photo: Royalenfield.com

FY में एक्सपोर्ट डाउन

हालांकि छमाही बिक्री में एक्सपोर्ट थोड़ा डाउन हुआ है. अप्रैल-सितंबर के बीच 67,075 बाइक्स एक्सपोर्ट हुई, यह आंकड़ा पिछले साल 70,421 यूनिट था. यानी 5% की गिरावट.

Photo: Royalenfield.com

नई हिमालयन लॉन्च

कंपनी ने हाल ही में अपडेटेड हिमालयन को लॉन्च किया है. बाइक में 443cc का लॉन्ग-स्ट्रोक इंजन, 6-स्पीड गियरबॉक्स और कई मैकेनिकल बदलाव किए गए हैं.

Photo: Royalenfield.com

रोकनी पड़ी बुकिंग

बाजार में जबरदस्त डिमांड के चलते इस बाइक की बुकिंग को फिलहाल रोक दिया गया है. क्योंकि इसका वेटिंग पीरियड 6 महीनों तक पहुंच चुका है.

Photo: Royalenfield.com

Classic 350 का नया वेरिएंट

इसी दौरान Classic 350 का नया सिग्नेचर व्हाइट वेरिएंट भी पेश किया गया. यह मॉडल Classic 350 के टॉप-एंड वेरिएंट्स में शामिल है.

Photo: Royalenfield.com

Read Next