3 का गजब संयोग, 3 महीने में 3 लाख बाइक्स की सेल, 350cc में बादशाहत

23 July 2026

By: Aajtak Auto

रॉयल एनफील्ड का दबदबा 

350सीसी के सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का दबदबा है. किसी को नई बाइक लेनी हो, तो लोगों की पहली पसंद रॉयल एनफील्ड होती है.

Photo: royalenfield.com

3 लाख के पार हुई सेल

कंपनी की सेल लगातार बेहतर हो रही है. बीती तिमाही में कंपनी ने 3 लाख से ज्यादा बाइक्स को बेच दिया है. ऐसा कंपनी के साथ दूसरी बार हुआ है.

Photo: royalenfield.com

32% की ग्रोथ 

वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में कंपनी ने 301,174 यूनिट्स को बेचा है. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की सेल 32 फीसदी बढ़ी है.

Photo: royalenfield.com

दूसरी बार हुई इतनी सेल

इससे पहले कंपनी ने वित्तवर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) में 3 लाख सेल का आंकड़ा पार किया था. 

Photo: royalenfield.com

एक साल में 11 लाख पार

वित्तवर्ष 2026 में कंपनी ने 11.07 लाख बाइक्स बेची हैं. अगर रॉयल एनफील्ड मौजूदा ग्रोथ को जारी रखती है, तो इस साल कंपनी 12 लाख से ज्यादा बाइक्स बेच लेगी. 

Photo: royalenfield.com

रिकॉर्ड बना सकती है RE

ये पहला मौका होगा जब कंपनी घरेलू मार्केट में 12 लाख यूनिट्स की सालाना सेल का आंकड़ा पार करेगी. रॉयल एनफील्ड की मुख्य सेल 350सीसी सेगमेंट में है. 

Photo: royalenfield.com

ये हैं पॉपुलर नाम 

कंपनी फिलहाल 16 मोटरसाइकिल बेचती है, जिसमें 350सीसी की 5 बाइक्स-बुलेट 350, क्लासिक 350, हंटर 350, मेटियोर 350 और गोअन क्लासिक 350 हैं. 

Photo: royalenfield.com

किसकी कितनी हुई सेल?

ब्रांड के 350सीसी वाले मॉडल्स की सेल 2.80 लाख से ज्यादा है. वहीं 450सीसी सेगमेंट की 9,883 और 650 सीसी की 11,155 यूनिट्स बिकी हैं.

Photo: royalenfield.com

इलेक्ट्रिक बाइक भी आ गई

कंपनी ने हाल में ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी भी शुरू की है. ये बाइक अभी चुनिंदा जगहों पर ही उपलब्ध है. 

Photo: royalenfield.com

Read Next