30 दिनों में बिकीं 1,04,129 रॉयल एनफील्ड बाइक्स, इनकी सबसे ज्यादा है मांग

25 June 2026

By: Aajtak Auto

1 लाख के पार मंथली सेल

रॉयल एनफील्ड के लिए मई का महीना शानदार रहा है. कंपनी ने मई 2026 में 1 लाख से ज्यादा बाइक्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले मई में सेल कई हजार बढ़ी है.

Photo: royalenfield.com

कितनी यूनिट्स बिकी हैं?

कंपनी ने मई 2026 में कुल 1,04,129 यूनिट्स को बेचा था. वहीं मई 2025 में कंपनी ने 76,002 यूनिट्स को बेचा था. यानी 37 फीसदी की ग्रोथ है.

Photo: royalenfield.com

अप्रैल में कितनी हुई सेल?

वहीं पिछले महीने यानी अप्रैल में कंपनी ने 1,00,406 गाड़ियों को बेचा है. मई में कंपनी ने 4 फीसदी की मंथ-ऑन-मंथ ग्रोथ हासिल की है.

Photo: royalenfield.com

Classic 350

ब्रांड का बेस्ट सेलिंग मॉडल क्लासिक 350 है. इसकी 37,967 यूनिट्स मई में बिकी हैं. वहीं अप्रैल में कंपनी ने इसकी 37,144 यूनिट्स बेची थी. 

Photo: royalenfield.com

Bullet 350

बुलेट 350 की कंपनी ने 25,040 यूनिट्स मई में बेची हैं. पिछले साल मई में कंपनी ने इसकी 16,489 यूनिट्स बिकी थी, जबकि अप्रैल में 23,767 यूनिट्स बिकी हैं. 

Photo: royalenfield.com

Hunter 350

हंटर 350 तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है. कंपनी ने इस साल मई में इस बाइक की 21,947 यूनिट्स बेची हैं. वहीं अप्रैल में 20,881 यूनिट्स बिकी थीं.

Photo: royalenfield.com

Meteor 350

मीटियोर 350 की कंपनी ने मई में 10,060 यूनिट्स बेची हैं. अप्रैल के मुकाबले इस मॉडल की सेल कम हुई है. अप्रैल में कंपनी ने इसकी 10,701 यूनिट्स बेची थीं.

Photo: royalenfield.com

बड़ी बाइक्स की सेल

इसके अलावा कंपनी ने 650 ट्विन की 4,065 यूनिट्स को बेचा है. अप्रैल में कंपनी ने इसकी 2,744 यूनिट्स को बेचा था. मई 2025 में कंपनी ने इसकी 3,127 यूनिट्स को बेचा है.

Photo: royalenfield.com

दूसरी बाइक्स की सेल

गुरिल्ला 450 की मई में 2,474 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं हिमालयन की 1941 यूनिट्स, सुपर मीटियोर की 493 यूनिट्स और शॉटगन की 142 यूनिट्स बिकी हैं.

Photo: royalenfield.com

Read Next