01 Aug 2026
By: Aajtak Auto
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने जुलाई 2026 में 1,18,232 मोटरसाइकिलों को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले ये आंकड़ा 34 फीसदी ज्यादा है.
Photo: royalenfield.com
पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 88,045 यूनिट्स बेची थीं. रॉयल एनफील्ड की ग्रोथ के पीछे घरेलू मार्केट में अच्छी मांग का होना है.
Photo: royalenfield.com
घरेलू मार्केट में ब्रांड की सेल 38 फीसदी बढ़कर 105,317 यूनिट पहुंच गई है. पिछले साल ये आंकड़ा 76,254 यूनिट्स का था.
Photo: royalenfield.com
वहीं 10 फीसदी की ग्रोथ के साथ एक्सपोर्ट 12,915 यूनिट्स तक पहुंच गया है. जुलाई 2025 में कंपनी ने 11,791 यूनिट्स एक्सपोर्ट की थीं.
Photo: royalenfield.com
इस वित्तवर्ष की बात करें, तो पिछले चार महीनों में कंपनी ने कुल 448,659 बाइक्स बेची हैं. पिछले साल इस दौरान 353,573 यूनिट्स बिकी थीं.
Photo: royalenfield.com
वित्तवर्ष 2027 के शुरुआती चार महीनों में घरेलू मार्केट में 406,491 रॉयल एनफील्ड बिकी हैं. जबकि एक्सपोर्ट 42,168 यूनिट्स हुई हैं.
Photo: royalenfield.com
घरेलू मार्केट में तो कंपनी की सेल बढ़ी है, लेकिन एक्सपोर्ट कम हुआ है. पिछले साल इस दौरान 48,540 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई थीं.
Photo: royalenfield.com
सेल्स अपडेट के साथ ही कंपनी ने जानकारी दी है कि ब्रांड अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड फ्लाइंग फ्ली की रिटेल प्रजेंस को एक्सपैंड करेगा.
Photo: flyingflea.royalenfield.com
फिलहाल ब्रांड बेंगलुरु में 10 नए सेल्स और सर्विस टचपॉइंट्स जोड़ेगा. ब्रांड ने अपना पहला स्टोर जयनगर में खोला है.
Photo: flyingflea.royalenfield.com