रॉयल एनफील्ड Hunter 350 को देगी टक्कर, आ रही है दमदार बाइक

18 Mar 2026

By: Aajtak Auto

आ रही है नई बाइक

Hunter 350 रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक है. इस बाइक की अच्छी खासी डिमांड भी है. इस सेगमेंट में जल्द ही एक नए प्लेयर की एंट्री होने वाली है. 

Photo: triumphmotorcycles.in

हम बात कर रहे हैं ट्रायम्फ की, जो अपनी नई बाइक की टेस्टिंग कर रही है. बजाज ने कन्फर्म कर दिया है कि अप्रैल में कंपनी 350cc की बाइक लॉन्च करेगी. 

Photo: triumphmotorcycles.in

हाल में ही ट्रायम्फ की एक बाइक को टेस्टिंग में स्पॉट किया गया है. माना जा रहा है कि ये कंपनी की 350सीसी की बाइक है, जो अगले महीने लॉन्च होनी है. 

Photo: triumphmotorcycles.in

ट्रायम्फ की नई बाइक का सीधा कंपटीशन रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक हंटर 350 होगी. फिलहाल ट्रायम्फ के मुकाबले रॉयल एनफील्ड के पास एडवांटेज है. 

Photo: triumphmotorcycles.in

दरअसल, नई जीएसटी दरों की वजह से 350 सीसी तक की बाइक्स पर जीएसटी 18 परसेंट है, जबकि इससे ऊपर की बाइक्स पर टैक्स 40 परसेंट है. 

Photo: triumphmotorcycles.in

चूंकि, ट्रायम्फ के पोर्टफोलियो में फिलहाल 400 सीसी की बाइक्स हैं, तो रॉयल एनफील्ड के मुकाबले कंपनी की बाइक्स पर ज्यादा टैक्स लग रहा है. 

Photo: triumphmotorcycles.in

इस गैप को भरने के लिए कंपनी अपनी नई बाइक्स पर काम कर रही है. टेस्टिंग के दौरान जो ट्रायम्फ नजर आई है, उसमें 350 सीसी का इंजन हो सकता है. 

Photo: triumphmotorcycles.in

टेस्टिंग बाइक में सर्कुलर हेडलैम्प्स, सर्कुलर रियर व्यू मिरर, शार्प LED टर्न इंडीकेटर, सिंगल सीट और ऊपर की ओर उठा हुआ एग्जॉस्ट है. 

Photo: triumphmotorcycles.in

ट्रायम्फ स्पीड टी4 की एक्स शोरूम कीमत 1.95 लाख रुपये है. वहीं Hunter 350 की कीमत 1.37 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.

Photo: triumphmotorcycles.in

Read Next