रॉयल एनफील्ड की नई बाइक लॉन्च, अब सस्ते में भी मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

04 Apr 2026

By: Abhishek Mishra

सबसे सस्ती बाइक

रॉयल एनफील्ड ने अपनी सबसे सस्ती बाइक का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे बेस प्रीमियम वेरिएंट नाम दिया है, जो टारमैक ब्लैक कलर में आएगा. 

Photo: royalenfield.com

नए कलर ऑप्शन मिलेंगे

इसके साथ ही कंपनी ने दूसरे कलर ऑप्शन्स को भी इंट्रोड्यूस किया है. आपको मुंबई यलो और मूनशूट वॉइट कलर का विकल्प मिलेगा. 

Photo: royalenfield.com

नहीं बदला है डिजाइन 

इन सभी कलर वेरिएंट्स को कंपनी ने आज लॉन्च किया है. बाइक के इंजन या डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Photo: royalenfield.com

एलॉय मिलेंगे 

बाइक के बेस प्रीमियम वेरिएंट में स्पोक्स की जगह पर एलॉय व्हील्स दिए जाएंगे. इसकी वजह से रोजमर्रा के इस्तेमाल में सहूलियत मिलेगी. 

Photo: royalenfield.com

हेडलैम्प हुए अपडेट 

इसके साथ ही कंपनी ने हैलोजन हेडलैम्प्स को अपडेट किया है. ये हेडलैम्प्स बाइक के मॉडर्न रेट्रो लुक के साथ बिलकुल मैच करते हैं. 

Photo: royalenfield.com

बेहतर सीट मिलेगी 

इसमें डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्ल्स्टर मिलता है. इसके अलावा स्पोर्टी ग्रैब रेल्स के साथ बेहतर कंफर्ट और फिनिश वाली सीट्स मिलेंगी. 

Photo: royalenfield.com

ABS मिलता है 

बाइक में सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है. इसमें स्लिप एंड असिस्ट क्लच मिलता है. कंपनी ने नए कलर वेरिएंट्स को टॉप ट्रिम में जोड़ा है. 

Photo: royalenfield.com

कितनी है कीमत? 

बेस प्रीमियम मॉडल की कीमत 1,49,900 रुपये एक्स शोरूम चेन्नई है, जबकि मुंबई यलो और मूनशूट वॉइट की कीमत 1,69,804 रुपये है. 

Photo: royalenfield.com

कब से मिलेंगे नए वेरिएंट

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के नए कलर्स और वेरिएंट्स को 4 अप्रैल से खरीदा जा सकता है. ये कंपनी के सभी अथॉराइज्ड डीलरशिप पर मिलेंगे.

Photo: royalenfield.com

Read Next