आ रही 450cc की सबसे सस्ती Royal Enfield, इस महीने हो सकती है लॉन्च

06 Mar 2026

By- Aajtak Auto

मार्च में हो सकती है लॉन्च 

रॉयल एनफील्ड इस महीने अपनी 450cc की बाइक को अपडेट कर सकती है. Royal Enfield Guerrilla कंपनी की 450cc की सबसे सस्ती बाइक है. 

Photo: royalenfield.com

कंपनी ने इसे Himalayan से नीचे प्लेस किया है. इस महीने कंपनी बाइक का नया अपडेट जारी कर सकती है, जिससे इसकी सेल को बढ़ाया जा सके. 

Photo: royalenfield.com

350cc सेगमेंट में Royal Enfield का कोई तोड़ नहीं है, लेकिन 450cc वाले सेगमेंट में कंपनी को वो सफलता नहीं मिली है.

Photo: royalenfield.com

450cc सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड की सेल 650cc से भी कम है. यही वजह है कि कंपनी Guerrilla का अपडेट लेकर आ रही है. 

Photo: royalenfield.com

माना जा रहा है कि कंपनी इसमें कई बड़े बदलाव कर सकती है, जिससे इसकी मार्केट वैल्यू बेहतर होगी और लोगों को ज्यादा पसंद आएगी. 

Photo: royalenfield.com

हालांकि, बाइक में क्या कुछ नया होने वाला है इसकी जानकारी नहीं है. कंपनी बाइक के रियर सस्पेंशन को अपडेट कर सकती है. 

Photo: royalenfield.com

इसके अलावा कंपनी बाइक में USD फ्रंट फॉर्क दे सकती है. Royal Enfield Guerrilla में इसकी कमी खलती है.

Photo: royalenfield.com

बाइक में क्रूज कंट्रोल फीचर दिया जा सकता है. Guerrilla 450 में पहले से ही कई सारे फीचर्स आते हैं. कंपनी बस इन्हें बेहतर करेगी. 

Photo: royalenfield.com

साथ ही बाइक में नए कलर ऑप्शन जोड़े जा सकते हैं. इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स और 452cc वाला पुराना इंजन ही मिलेगा. 

Photo: royalenfield.com

Read Next