बदल गई रॉयल एनफील्ड Guerrilla 450 की कीमत, ये है नया प्राइस 

16 July 2026

By: Aajtak Auto

रिवाइज हुआ प्राइस

रॉयल एनफील्ड ने गुरिल्ला 450 (Royal Enfield Guerrilla 450) की कीमतों को रिवाइज कर दिया है. ये बाइक अब महंगी हो गई है. 

Photo: royalenfield.com

महंगी हुई बाइक 

कंपनी ने गुरिल्ला 450 के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों को 2044 रुपये तक बढ़ाया है. हालांकि, बाइक में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

Photo: royalenfield.com

कितनी है नई कीमत? 

बाइक का एपेक्स रेड वेरिएंट अब 2,51,063 रुपये एक्स शोरूम में आता है. पहले ये वेरिएंट 2,49,194 रुपये में आता था. 

Photo: royalenfield.com

अलग-अलग बढ़े दाम 

वहीं एपेक्स ग्रीन 1,922 रुपये, ट्विलाइट ब्लू 1,869 रुपये, शैडो एश 2,003 रुपये और ब्रेक ब्लू 2,044 रुपये महंगा हुआ है. 

Photo: royalenfield.com

क्या है प्राइस रेंज? 

ये सभी वेरिएंट्स 2.50 लाख से ज्यादा कीमत पर आते हैं. ये बाइक 2,51,063 रुपये से शुरू होकर 2,74,523 रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. 

Photo: royalenfield.com

दमदार इंजन मिलता है

कीमत के अलावा बाइक में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसमें 452 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है. 

Photo: royalenfield.com

पावर और टॉर्क 

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 में 39 एचपी की पावर और 40 एनएम का टॉर्क मिलता है. इसमें इन्वर्टेड फ्रंट फॉर्क और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलता है.

Photo: royalenfield.com

कनेक्टिविटी और फीचर

बाइक में 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले मिलता है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आता है. नेविगेशन के साथ कॉल और एसएमएस अलर्ट भी मिलता है.

Photo: royalenfield.com

कई मोड्स मिलेंगे

इस बाइक का वजन लगभग 192 किलोग्राम है. इसमें डुअल चैनल एबीएस, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और मल्टीपल राइडिंग मोड्स मिलते हैं.

Photo: royalenfield.com

Read Next