एग्रेसिव स्टाइल, किलर लुक! नई Guerrilla बाइक लॉन्च, क्या है नया
27 March 2026
By; Aaj Tak Auto
Royal Enfield Guerrilla 450
रॉयल एनफील्ड ने अपनी पॉपुलर रोडस्टर बाइक Guerrilla 450 को अपडेट कर दिया है. कंपनी ने इसमें नया टॉप वेरिएंट Apex लॉन्च किया है.
Photo: ITG
Apex वेरिएंट की कीमत
खास बात यह है कि नई Guerrilla 450 Apex को स्टैंडर्ड मॉडल के साथ ही बेचा जाएगा. इसकी शुरुआती कीमत 2.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Photo: ITG
Apex वेरिएंट में क्या है नया
Apex को खास तौर पर स्पोर्टी राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें रोड-बायस्ड टायर्स दिए गए हैं, जो बेहतर ग्रिप देते हैं.
Photo: ITG
हुआ है ये बदलाव
बाइक की राइडिंग पोजिशन को भी बदला गया है. अब इसमें एल्यूमिनियम हैंडलबार 56 मिमी नीचे और 57 मिमी आगे की तरफ दिया गया है, जिससे राइडिंग ज्यादा एग्रेसिव हो जाती है.
Photo: ITG
कैसा है डिज़ाइन
इसमें LED हेडलाइट के ऊपर छोटा काउल दिया गया है. इसके अलावा रियर सीट काउल भी मिलता है, जिसे हटाकर सीट का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Photo: ITG
इंजन
Apex वेरिएंट में मैकेनिकल तौर पर कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही 452 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है.
Photo: ITG
परफॉर्मेंस
ये इंजन 40hp की पावर और 40Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है.
Photo: ITG
कलर ऑप्शन
नई Guerrilla 450 Apex तीन रंगों – रेड, ब्लैक और ग्रीन में उपलब्ध है. इसकी कीमत 2.49 लाख रुपये से शुरू होकर 2.56 लाख रुपये तक जाती है.
Photo: ITG
स्टैंडर्ड मॉडल में भी बदलाव
कंपनी ने सिर्फ Apex ही नहीं, बल्कि स्टैंडर्ड Guerrilla 450 में भी कुछ जरूरी बदलाव किए हैं. सबसे बड़ा अपडेट टायर ग्रिप को लेकर है.
Photo: ITG
बेहतर हुई ग्रिप
बाइक की ग्रिप बेहतर हुई है. जिससे सूखी सड़क पर 8 प्रतिशत और गीली सड़क पर 17 प्रतिशत बेहतर पकड़ का दावा किया गया है.
Photo: ITG
गूगल मैप्स के लिए बदलाव
अब गूगल मैप्स को Tripper डैश पर देखने के लिए स्मार्टफोन को अनलॉक रखने की जरूरत नहीं होगी, यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही है.
Photo: ITG
डैश वेरिएंट हुआ बंद
कंपनी ने अब ‘Dash’ वेरिएंट को बंद कर दिया है. इसके साथ ही लाइनअप में नया Twilight Blue कलर जोड़ा गया है, जिसमें हेडलाइट ग्रिल और हैंडगार्ड्स भी मिलते हैं.
Photo: ITG
पूरी रेंज की कीमत
अब पूरी Guerrilla 450 रेंज की कीमत 2.49 लाख रुपये से लेकर 2.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) तक जाती है.