124 KG वजन, धांसू रेंज! इस दिन लॉन्च होगी Royal Enfield की इलेक्ट्रिक बाइक

7 April 2026

BY: Aaj Tak Auto

बढ़ रहा EV बाजार

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड और संख्या दोनों तेजी से बढ़ रही है. ख़ासतौर पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैटेगरी तेजी से ग्रो कर रहा है.

Photo: Bajajauto.com

RE की इलेक्ट्रिक बाइक

लेकिन अभी लोगों को रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक का इंतजार है. हाल ही में कंपनी ने अपने पहले इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea से पर्दा उठाया था.

Photo: Insta@flyingflea

RE की इलेक्ट्रिक बाइक

अब कंपनी अपनी इस बाइक को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च करने जा रही है. जी हां, आगामी 10 अप्रैल 2026 को इस बाइक को लॉन्च किया जाएगा.

Photo: Insta@flyingflea

बेंगलुरु में पहला स्टोर

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इस बाइक के लॉन्च के साथ ही बेंगलुरु में फ्लाइंग फ्ली के लिए पहला स्टोर भी शुरू करेगी.

Video: Insta@flyingflea

एडवांस होगी बाइक

खास बात यह है कि यह बाइक सिर्फ इलेक्ट्रिक नहीं बल्कि एडवांस टेक्नोलॉजी और यूनिक डिजाइन के साथ आएगी, जो इसे बाकी बाइक्स से अलग बनाएगी.

Photo: Insta@flyingflea

बैटरी पैक और रेंज

नई Flying Flea बाइक में 3.91kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है, जो कंपनी के अनुसार 154 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है. 

Photo: Insta@flyingflea

मोटर का पावर

इसमें परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर दिया गया है, जो 15.4kW की पावर और 60Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

Photo: Insta@flyingflea

टॉप स्पीड

यह बाइक सिर्फ 3.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है.

Photo: Insta@flyingflea

राइडिंग मोड्स

इसमें सिटी, रेन, हाईवे और स्पोर्ट सहित कुल 4 राइडिंग मोड्स के साथ ही एक कस्टम मोड भी मिलेगा. जिसे अलग-अलग रोड कंडिशन के अनुसार सेट कर सकते हैं.

Photo: Insta@flyingflea

फास्ट चार्जिंग 

कंपनी का दावा है कि यह बाइक सिर्फ 2 घंटे 16 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है, जो इसे डेली यूज के लिए काफी आसान बनाता है.

Photo: Insta@flyingflea

कैसा है डिजाइन

इसमें गिर्डर फोर्क फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है, जो आज के समय में बहुत कम देखने को मिलता है. इसके अलावा इसमें मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलता है.

Photo: Insta@flyingflea

सीट की उंचाई

इसके सीट की हाइट 823 मिमी है और इसमें 207 मिमी का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है.

Photo: Insta@flyingflea

हल्की रॉयल एनफील्ड

ख़ास बात ये भी है कि, बाइक का वजन केवल 124 किग्रा है, जिससे छोटे कद के राइडर्स के लिए भी इसे संभालना आसान रहेगा.

Photo: Insta@flyingflea

व्हील साइज

इस बाइक में 19 इंच के व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 260 मिमी और पिछले हिस्से में 220 मिमी डिस्क ब्रेक मिलते हैं.

Photo: Insta@flyingflea

एडवांस फीचर्स 

इसमें ड्यूल चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, 3.5 इंच का टच TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, गूगल नेविगेशन, वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: Insta@flyingflea

Read Next