1 रुपये में 3 Km, बेहद खास है रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक 

12 Apr 2026

By: Abhishek Mishra

खास है ये बाइक

रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च कर दिया है. कंपनी की ये इलेक्ट्रिक बाइक कई मायनों में खास है. 

Photo: flyingflea.royalenfield.com

सभी डिटेल्स आईं सामने

कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक बाइक फ्लाइंग फ्ली सी6 की कीमत से लेकर रेंज और दूसरे फीचर्स का ऐलान हो गया है. ये बाइक दमदार पैकेजिंग के साथ आती है. 

Photo: flyingflea.royalenfield.com

खत्म होगी शिकायत 

जहां दूसरी रॉयल एनफील्ड बाइक्स के साथ लोगों की एवरेज की शिकायत होती है. वहीं इस रॉयल एनफील्ड में माइलेज की दिक्कत नहीं है. 

Photo: flyingflea.royalenfield.com

1 रुपये में 3 किलोमीटर

ये बाइक 1 रुपये में तीन किलोमीटर की एवरेज रनिंग कॉस्ट के साथ आती है. बाइक की क्लेम्ड IDC रेंज 154 किलोमीटर है. 

Photo: flyingflea.royalenfield.com

बैटरी कितनी बड़ी है?

बाइक में 3.91kWh की बैटरी मिलती है. बाइक को फुल चार्ज होने में 2 घंटे 16 मिनट का वक्त लगता है. इसमें लगभग 4.6kWh बिजली खर्च होती है.

Photo: flyingflea.royalenfield.com

चार्जिंग का खर्च 

अगर आपके शहर में औसत 10 रुपये प्रति यूनिट की बिजली आती है, तो भी आपको इसे चार्ज करने में 50 रुपये से कम खर्च करना होगा. 

Photo: flyingflea.royalenfield.com

कितनी है रनिंग कॉस्ट?

मान लीजिए आपने इसे चार्ज में लगभग 50 रुपये खर्च भी कर दिए और आपको 153 किलोमीटर की रेंज मिल जाए, तो इसका मतलब है रनिंग कॉस्ट 1 रुपये में 3Km है. 

Photo: flyingflea.royalenfield.com

कीमत कितनी है?

फ्लाइंग फ्ली सी6 को कंपनी ने 2.79 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. इसके साथ ही BaaS का विकल्प भी है. 

Photo: flyingflea.royalenfield.com

BaaS के तहत कीमत

बैटरी एज ए सर्विस के तहत आप इस बाइक को 1.99 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. इसमें आपको चार्जिंग स्पीड तय करने का भी विकल्प मिलता है.

Photo: flyingflea.royalenfield.com

Read Next