किलर लुक... धांसू रेंज! आ रही है Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक

20 Feb 2026

By: Aaj Tak Auto

Royal Enfield की तैयारी

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का बाजार तेजी से बदल रहा है और अब इसमें Royal Enfield भी पूरी तैयारी के साथ उतरने जा रही है.

Photo: Insta/@FlyingFlea

सड़क पर दिखी बाइक

कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 अब कॉन्सेप्ट से उपर उठकर सड़कों पर दिखने लगी है.

Photo: Insta/@FlyingFlea

चेन्नई में हुई स्पॉट

हाल ही में इस बाइक को चेन्नई में की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया. ख़ास बात ये है कि, ये बाइक बिना किसी कवर (कैमोफ्लेज) के दिखी है.

Photo: Insta/@FlyingFlea

जल्द होगी लॉन्च

यह अब तक का सबसे बड़ा संकेत है कि रॉयल एनफील्ड अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च करने के बेहद करीब है. आइये देखें कैसी है ये बाइक.

Photo: Insta/@FlyingFlea

EICMA में हुई थी पेश

Flying Flea C6 को पहली बार दुनिया के सामने EICMA में पेश किया गया था. इसके बाद से देश के अलग-अलग हिस्सों में इसके टेस्ट मॉडल देखे जाते रहे हैं. 

Photo: Insta/@FlyingFlea

पुराने दौर से जुड़ा डिजाइन

Flying Flea C6 का डिजाइन रॉयल एनफील्ड के इतिहास से जुड़ा हुआ है. यह बाइक पुराने दौर की Flying Flea मोटरसाइकिल से इंस्पायर्ड है.

Photo: Insta/@FlyingFlea

डिजाइन में दिखे खास फीचर्स

इस बाइक में राउंड शेप हेडलैंप, गिर्डर फ्रंट फोर्क, बेहद सिंपल बॉडी पैनल, बड़े अलॉय व्हील, ओपन फ्रेम स्ट्रक्चर और दाईं ओर लगा बेल्ट ड्राइव सिस्टम साफ दिखता है. 

Photo: Insta/@FlyingFlea

कंफर्टेबल राइडिंग पोजिशन

बाइक की राइडिंग पोजिशन स्ट्रेट और कंफर्टेबल लगती है, जो इसके क्रूजर कैरेक्टर को बेहतर बनाती है. पीछे की सीट छोटी दिखती है और संभव है कि यह हटाई जा सके.

Photo: Insta/@FlyingFlea

परफॉर्मेंस और तकनीक

कंपनी ने अभी आधिकारिक स्पेसिफिकेशन साझा नहीं किए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि Flying Flea FF C6 की परफॉर्मेंस 250cc से 350cc पेट्रोल बाइक के बराबर होगी. 

Photo: Insta/@FlyingFlea

ड्युअल चैनल ABS

इसमें मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर, बेल्ट ड्राइव सिस्टम, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक और ड्युअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) मिलने की उम्मीद है.

Photo: Insta/@FlyingFlea

बैटरी और रेंज 

इस इलेक्ट्रिक बाइक में करीब 4 से 5 kWh की बैटरी दी जा सकती है, जिससे रियल वर्ल्ड में तकरीबन 150 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है. 

Photo: Insta/@FlyingFlea

कब होगी लॉन्च

हालांकि अभी कंपनी ने इसके आधिकारिक लॉन्च तारीख का ऐलान नहीं किया है. लेकिन अगले कुछ महीनों में इसे पेश किए जाने की उम्मीद है.

Photo: Insta/@FlyingFlea

Read Next