20 June 2026
By: Aajtak Auto
रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू हो गई है. हम बात कर रहे हैं फ्लाइंग फ्ली सी6 (Flying Flea F6) की, जिसकी डिलीवरी बेंगलुरु में शुरू हुई है.
Photo: flyingflea.royalenfield.com
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को कंपनी ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था. फ्लाइंग फ्ली को कंपनी ने अलग इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड के तौर पर पेश किया है.
Video: Flying Flea
फ्लाइंग फ्ली सी6 दो कलर ऑप्शन- स्टॉर्म ब्लैक और फ्ली ग्रीन में आती है. कंपनी ने इस बाइक को 2.79 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है.
Photo: flyingflea.royalenfield.com
कंपनी ने इस बाइक को BaaS (बैटरी एज ए सर्विस) मॉडल के तहत भी लॉन्च किया है. इसके तहत बाइक की कीमत घटकर 1.99 लाख रुपये एक्स शोरूम पर आ जाती है.
Photo: flyingflea.royalenfield.com
फ्लाइंग फ्ली सी6 कंपनी की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है. इस निओ-रेट्रो इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में पुरानी फ्लाइंग फ्ली स्टाइलिंग और मॉडर्न टेक्नोलॉजी दोनों मिलती हैं.
Photo: flyingflea.royalenfield.com
इस मोटरसाइकिल में 3.91kWh का बैटरी पैक मिलता है. बाइक में लगा इलेक्ट्रिक मोटर 15.4kW की पीक पावर देता है. इसकी क्लेम्ड रेंज 154KM है.
Photo: flyingflea.royalenfield.com
फ्लाइंग फ्ली सी6 में मल्टीपल चार्जिंग मोड- रैपिड, स्टैंडर्ड और ट्रिकल मिलता है. बाइक टीएफटी इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले के साथ आती है.
Photo: flyingflea.royalenfield.com
इसमें ब्लूटूथ और 4जी कनेक्टिविटी, ओटीए अपडेट्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस, क्रूज कंट्रोल, नेविगेशन सपोर्ट और रिजनरेटिव ब्रेकिंग मिलती है.
Photo: flyingflea.royalenfield.com
रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली सी6 खरीदने वालों को 24x7 रोडसाइड असिस्टेंस कवरेज ऑफर कर रही है. फ्लाइंग फ्ली को कंपनी धीरे-धीरे नए शहरों तक पहुंचाने का प्लान कर रही है.
Photo: flyingflea.royalenfield.com