Royal Enfield ने बेची 10 लाख बाइक्स! 8 लाख लोगों ने खरीदा ये मॉडल

3 February 2026

By: Aaj Tak Auto

जबरदस्त शुरुआत

नए साल की शुरुआत रॉयल एनफील्ड के लिए बेहद शानदार रही. जनवरी में कंपनी ने कुल 1,04,322 बाइक्स बेची हैं.

Photo: royalenfield.com

जानदार रही जनवरी

जनवरी में कंपनी ने कुल 1,04,322 बाइक्स बेची हैं. यह आंकड़ा पिछले साल जनवरी 2025 में बेचे गए 91,132 यूनिट्स के मुकाबले 14 प्रतिशत ज्यादा है. 

Photo: ITG

बेच दी 10 लाख बाइक्स

वहीं इस फाइनेंशियल ईयर (FY27) में 10 महीनों के भीतर कंपनी ने 10 लाख यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

Photo: ITG

350 सीसी की डिमांड

जनवरी में सबसे ज्यादा 350 सीसी इंजन वाली मोटरसाइकिले बेची गई हैं. इस सेगमेंट में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

Photo: ITG

बिक्री में इजाफा

केवल इस सेग्मेंट में बीते जनवरी में कुल 92,998 यूनिट्स बेची गईं, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 78,815 यूनिट्स था.

Photo: ITG

इन बाइक्स की डिमांड घटी

जनवरी 2026 में 350cc से ज्यादा इंजन वाली कैटेगरी की बिक्री 8 प्रतिशत घटकर 11,324 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले 12,317 यूनिट्स थी.

Photo: Royalenfield.com

बेची 10,25,420 बाइक्स

अप्रैल-25 से जनवरी-26 के बीच कंपनी की बिक्री में 25% का इजाफा हुआ है. इस दौरान कुल 10,25,420 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई है.

Photo: Royalenfield.com

8 लाख लोगों की फेवरेट

कंपनी ने 350 सीसी सेग्मेंट में सबसे ज्यादा 8,99,274 मोटरसाइकिलों की बिक्री की है. इस सेग्मेंट में हंटर, क्लॉसिक, बुलेट और मेट्योर जैसे मॉडल्स आते हैं.

Photo: Royalenfield.com

बढ़ा कंपनी का एक्सपोर्ट

जनवरी में कंपनी ने 10,541 मोटरसाइकिलों को एक्सपोर्ट किया है. जो पिछले साल जनवरी के 10,080 यूनिट्स के मुकाबले 5% ज्यादा है.

Photo: Royalenfield.com

Read Next