10 लाख से ज्यादा हुई सेल, Royal Enfield की बाइक्स की बंपर डिमांड
31 Mar 2026
By: Aajtak Auto
पहली बार हुआ ऐसा
भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड की बंपर डिमांड है. ब्रांड ने पहली बार एक वित्त वर्ष में 10 लाख से ज्यादा बाइक्स को भारत में बेचा है.
Photo: royalenfield.com
पहली बार 10 लाख पार
कंपनी ने अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच 10.07 लाख बाइक्स को सेल किया है. ये ईयर-ऑन-ईयर 24 परसेंट की ग्रोथ है.
Photo: royalenfield.com
2025 में कितनी थी सेल
रॉयल एनफील्ड ने साल 2020 में भी 10.10 लाख बाइक्स को बेचा था. लेकिन ये सेल डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट दोनों के मिलाकर थी.
Photo: royalenfield.com
कितनी हुई डोमेस्टिक सेल
साल 2025 में कंपनी ने डोमेस्टिक मार्केट में 9.03 लाख यूनिट्स और 1.07 लाख यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया था.
Photo: royalenfield.com
11 लाख के पार होगी सेल
उम्मीद है कि वित्तवर्ष 2026 में कंपनी भारतीय बाजार में 11 लाख बाइक्स को बेच देगी. वहीं 1.25 लाख यूनिट्स को एक्सपोर्ट करेगी.
Photo: royalenfield.com
350cc का जलवा
ब्रांड की सेल मुख्य रूप से 350 सीसी के मॉडल्स से आती है. 10.07 लाख मॉडल्स में से 9.31 लाख यूनिट्स सिर्फ चार मॉडल की सेल हुई हैं.
Photo: royalenfield.com
इनकी हुई सबसे ज्यादा सेल
रॉयल एनफील्ड की सेल मुख्यतः क्लासिक 350, बुलेट 350, हंटर 350 और मिटियर 350 से हुई है. कंपनी की कुल सेल का 94 परसेंट इन्हीं मॉडल्स से आता है.
Photo: royalenfield.com
क्लासिक ने मारी बाजी
सबसे ज्यादा सेल क्लासिक 350 की हुई है, जिसकी हिस्सेदारी 40 परसेंट है. वहीं बुलेट 350 की हिस्सेदारी 25 परसेंट की है.
Photo: ITG
6 परसेंट में बाकि ब्रांड
बात करें हंटर 350 और मिटियर 350 की, तो दोनों का कंबाइन्ड शेयर 35 परसेंट है. ब्रांड के दूसरे मॉडल्स की सेल सिर्फ 6 परसेंट ही है.
Photo: royalenfield.com
Read Next
ये भी देखें
600KM रेंज, 1000 लीटर बूट स्पेस! आ रही है 7-इलेक्ट्रिक कार PEAQ
Tata की सबसे सस्ती कार की चल रही टेस्टिंग, जल्द हो सकती है लॉन्च
फैमिली के लिए कितनी सेफ है Venue? क्रैश टेस्ट में हुआ खुलासा
MG ने दिया झटका, 1 अप्रैल से इतनी महंगी होंगी गाड़ियां